Sunday, October 25News That Matters



कैंप कार्यालय में दूर दराज से पहुंचे फरियादियों की जन समस्याएं सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी  

कैंप कार्यालय में दूर दराज से पहुंचे फरियादियों की जन समस्याएं सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

 

देहरादून, 05 फरवरी। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को मंत्री गणेश जोशी के समक्ष रखा।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना और कई समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया और अन्य शेष समस्याओं का संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, पेंशन और अन्य सामाजिक योजनाओं से जुड़ी शिकायतें एवं समस्याएं सामने आईं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मौके पर ही कई मामलों का निपटारा करें और शेष समस्याओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर हल करें। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राजस्व न्यायालयों के लम्बित मुकदमों का तथा दाखिल ख़ारिज के लम्बित मामलों का निस्तारण मिशन मोड में करने के निर्देश दिये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *