Saturday, October 24News That Matters



वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन बढ़ाई जाएगी। अटल कैंटीन के माध्यम से 5 रुपये में पोस्टिग भोजन दिया जाएगा। पीजी तक की फीस माफ भी की जाएगी  

 

वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन बढ़ाई जाएगी। अटल कैंटीन के माध्यम से 5 रुपये में पोस्टिग भोजन दिया जाएगा। पीजी तक की फीस माफ भी की जाएगी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के विधान सभा क्षेत्र पालम से भाजपा प्रत्याशी श्री कुलदीप सोलंकी जी के पक्ष में आयोजित रोडशो में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। जगह-जगह लोग उनके स्वागत में हाथ हिलाते नजर आए। जिस सड़क से भी सीएम धामी का रोड निकला वहां सीएम धामी से मिलने के लिए लोगों में उत्साह नजर आया।

सीएम धामी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने इन चुनाव में केजरीवाल सरकार को जड़ से उखाड़ने का पूरा मन बना लिया है। केजरीवाल सरकार ने पिछले 10 सालों में कई घोटाले किए। कभी शराब घोटाला तो कभी मुहल्ला क्लीनिक, बस और दवा घोटाला तो कभी शीशमहल घोटाले के नाम पर दिल्ली सरकार हमेशा सुर्खियों में छाई रही। घोटाले के नाम पर यहां पर मुख्यमंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों तक को जेल की हवा खानी पड़ी।

उन्होंने कहा कि आपदा सरकार ने दिल्ली में 500 स्कूल खोलने का वादा किया था, लेकिन इसके उल्ट हर मुहल्ले में शराब के ठेके खुलवाए गए। मंदिरों तक के पास ठेके खुलवाने में केजरीवाल सरकार को शर्म तक नहीं आई।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि दिल्ली में डबल इंजन सरकार बनने के बाद आपदा सरकार के कार्यों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा और घोटाले बाजों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार बनने के बाद लोगों को आयुष्मान सुविधा का लाभ मिलेगा साथ ही महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन बढ़ाई जाएगी। अटल कैंटीन के माध्यम से 5 रुपये में पोस्टिग भोजन दिया जाएगा। पीजी तक की फीस माफ भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आयोजित अमृत महोत्सव डिजिटल प्रदर्शनी एवं आजादी का अमृत महोत्सव सेमिनार का उद्घाटन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *