Friday, September 4News That Matters


हम उजाड़ने नहीं बसाने पर विश्वास करते हैंः सीएम धामी

हम उजाड़ने नहीं बसाने पर विश्वास करते हैंः सीएम धामी

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम के चुनाव में ऋषिकेश से मेयर प्रत्याशी श्री शंभू पासवान एवं अन्य पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि ऋषिकेश की जनता ने हमेशा भाजपा का साथ दिया है और इन चुनाव में भी यहां की जनता निकाय चुनाव में ट्रिपल इंजन सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश देवभूमि के साथ ही संपूर्ण भारत की पहचान है। यह स्थान भारत की सांस्कृतिक धरोहर है और यहां का विकास हमारी प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है। प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का ही नतीजा है कि आज देवभूमि उत्तराखंड की गिनती देश के अग्रणी राज्यों में गिनती हो रही है। सतत विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति में उत्तराखण्ड पहले नंबर पर है।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जब भी हम कोई अच्छा काम करते हैं तो कांग्रेस के लोग भ्रम फैलाकर लोगों को तोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रम फैलाती है कि हम लोगों को उजाड़ देंगे, जबकि हम उजाड़ने पर नहीं बसाने पर विश्वास करते हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि भाजपा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का काम कर रही है वहीं कांग्रेस वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करती है। कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए प्रभु श्री राम के अस्तित्व को भी नकार दिया। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार बनने पर ऋषिकेश की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। हमें क्षेत्रवाद और जातिवाद से उठकर राष्ट्र हित में कार्य करने वाली भाजपा को विजयी बनाना है और धर्म संस्कृति का उपहास बनाने वाली कांग्रेस को जड़ से उखाड़ना है।

यह भी पढ़ें -  प्रशासन और जनता में ना हो कोई दूरी : मुख्यमंत्री

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम चंद अग्रवाल, चुनाव प्रभारी श्री दान सिंह रावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, निवर्तमान मेयर श्रीमती अनिता ममगाई, श्री संजय शास्त्री, श्री सुमित पंवार, सुरेश सिंह, कविता शाह, श्री सतीश सिंह, श्री सुरेंद्र मोघा, श्री इंद्रमोहन, श्री सुनीता भंडारी, श्री दिनेश सती, श्री दीपक धमिजा, श्री गौतम, श्री गौरव समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *