Friday, October 2News That Matters


मेयर नहीं चौकीदार बनकर करूंगा सेवाः विकास शर्मा  

मेयर नहीं चौकीदार बनकर करूंगा सेवाः विकास शर्मा

 

रूद्रपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने अपने गृह क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 फुलसुंगा में दक्ष चौक पर आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकास की सोच सिर्फ भाजपा के पास है। कांग्रेस केवल झूठ और अफवाहों की राजनीति करती है। हर बार झूठ का सहारा लेकर चुनाव में उतरने वाली कांग्रेस को पहले भी जनता ने सबक सिखाया था अब एक बार फिर जनता इन्हें सबक सिखाकर इनका सफाया करेगी।

मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा भाजपा की नीतियां स्पष्ट और जनहितैषी हैं। कांग्रेस केवल झूठ और प्रपंच रचकर जनता को गुमराह करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर का डर दिखाकर लोगों को भाजपा के खिलाफ भड़काने का काम किया जा रहा है, जबकि सीएम धामी से उनकी खुद बात हुयी है उन्होंने स्पष्ट कहा है कि कोई ऐसा काम नहीं होने देंगे जो जनभावनाओं के विपरीत हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता विकास विरोधी है और इस विकास विरोधी मानसिकता का जनता 23 जनवरी को बदला लेगी।

भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि हमने रूद्रपुर के विकास का जो रोड मैप तैयार किया है वह रूद्रपुर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने का

यह भी पढ़ें -  सहस्त्रधारा स्थित पूर्व ट्रेचिंग ग्राउंड के लीगेसी वेस्ट को 2025 तक समाप्त कर दिया जाएगा। इसके बाद इस स्थल को आम जन के लिए सुरक्षित व्यापक हाट बाजार में तब्दील किए जाने की योजना है : सौरभ थपलियाल  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *