Sunday, October 25News That Matters



इस निकाय चुनाव में जनता सनातन का उपहास उड़ाने वालों को जड़ से उखाड़ फेकेगी :धामी

 

इस निकाय चुनाव में जनता सनातन का उपहास उड़ाने वालों को जड़ से उखाड़ फेकेगी :धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट में जनसभा को संबोधित कर लोहाघाट नगर पालिका क्षेत्र से पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी श्री गोविंद वर्मा एवं अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में वोट अपील की। इससे पूर्व उन्होंने बाजार क्षेत्र में पैदल जनसंपर्क भी किया।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोहाघाट क्षेत्र का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। पूर्व में लोहाघाट क्षेत्र में जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया था, उन सभी योजनाओं पर तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में हमारी सरकार बिना थके, बिना रुके कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि बागेश्वर उत्तरायणी मेले में थूक जिहाद कर घृणित कार्य करने वाले दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। प्रदेश में ऐसे कार्यों की कोई जगह नहीं।

उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में जितने कार्य और योजनाएं चल रही हैं, उतने कार्य कांग्रेस शासनकाल में कभी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि इस निकाय चुनाव में जनता सनातन का उपहास उड़ाने वालों को जड़ से उखाड़ फेकेगी।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं लोकसभा सांसद श्री अजय टम्टा, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री निर्मल मेहरा, ज्योति राय, श्री पूरण फर्तियाल, श्री सतीश पांडेय, श्री सुभाष बलूनी, श्री विनिता थपलियाल, श्री शिवानंद, श्री शंकर सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  मंत्री जोशी ने सभी से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर 6 नवंबर को आयोजित सैनिक सम्मेलन को सफल बनाएं    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *