Sunday, October 25News That Matters



एसजीआरआरयू स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के छात्र अनुराग का राष्ट्रीय स्तर पर चयन  

एसजीआरआरयू स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड
नेचुरोपैथी के छात्र अनुराग का राष्ट्रीय स्तर पर चयन


देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल आॅफ योगिक साइंस एण्ड नेचुरोपैथी के छात्र अनुराग का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ। उत्तराखण्ड राज्य में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों हेतु उत्तराखण्ड राज्य की योगासन टीम की चयन प्रक्रिया का आयोजन दिनाँक 12 व 13 जनवरी 2025 को हल्द्वानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें राज्य के लगभग सभी जिलों से आये हुये प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। अनुराग के चयन पर एसजीअरआरयू के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज, प्रो वाइस चांसलर डाॅ कुमुद सकलानी ने उन्हें बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं।
चयन प्रक्रिया में दो इवेंट्स ट्रेडिशनल महिला वर्ग और आर्टिस्टिक सिंगल महिला व पुरूष वर्ग के लिये एक-एक प्रतिभागी का चयन किया गया। जिसमें देहरादून जिले के अनुराग सैनी का चयन आर्टिस्टिक सिंगल पुरुष वर्ग के लिये हुआ है। महिला वर्ग में शुभांशी अग्रवाल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। ये दोंनो ही प्रतिभागी श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संकाय के विद्यार्थी हैं। इस अवसर पर यौगिक साइंस स्कूल के संकायाध्यक्ष प्रो. डाॅ कंचन जोशी ने चयनित छात्र अनुराग सैनी को बधाई दी। यौगिक साइंस स्कूल के विभागाध्यक्ष डॉ० सुरेन्द्र प्रसाद रयाल व डॉ० अनिल थपलियाल जो कि देहरादून जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के समन्वयक भी हैं ने देहरादून जिले की ओर से भी अनुराग सैनी को बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें -  सजोबा द्वारा आयोजित एडवेंचर मोटर स्पोर्ट्स रैली को फ्लैग ऑफ कर रवाना करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *