Sunday, October 25News That Matters



विकास शर्मा ने जनता से की वोट की अपील  

 

विकास शर्मा ने जनता से की वोट की अपील

रुद्रपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने विधायक शिव अरोरा एवं पार्षद प्रत्याशियों सहित अन्य भाजपा नेताओं के साथ वार्ड नं. 28 आवास विकास मंे पार्षद प्रत्याशी राजेश जग्गा एवं वार्ड नं. 29 अतिरिक्त सुभाष कालोनी में पार्षद प्रत्याशी श्रीमती रूबी पाल और वार्ड नंबर 20 भूतबंगला में पार्षद प्रत्याशी मोहसिम मियां के चुनाव कार्यालयों का फीता काटकर उदघाटन किया और वहां मौजूद लोगों से भाजपा के पक्ष में भारी मतदान की अपील की। तीनों वार्डों में भाजपा प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं के साथ तूफानी जनसंपर्क भी किया।

चुनाव कार्यालयों के उदघाटन के अवसर पर भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर का विकास एवं जनता की सेवा ही ही उनका मूल उद्देश्य है। रुद्रपुर के समग्र विकास के संकल्प को जनता के आशीर्वाद से पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शहर की देवतुल्य जनता का भरपूर आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है, जनता के आशीर्वाद से भाजपा इस बार नगर निगम में प्रचंड जीत हासिल करेगी।

यह भी पढ़ें -  ईमानदारी का ढंका पीटने वाले कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल बताये कि श्री बद्रीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति का अध्यक्ष रहते हुए जिन 70 कर्मचारियों की नियुक्ति आपके द्वारा की गयी, उनकी नियुक्ति में क्या प्रक्रिया अपनायी गयी थी?  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *