Sunday, October 25News That Matters



शहर में गौशाला निर्माण के लिए सरकार से मंजूरी मिली है। मेयर बनने के बाद सड़कों पर घूमने वाले आवारा गौवंशीय पशुओं के लिए पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे  

 

शहर में गौशाला निर्माण के लिए सरकार से मंजूरी मिली है। मेयर बनने के बाद सड़कों पर घूमने वाले आवारा गौवंशीय पशुओं के लिए पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे

रूद्रपुर। जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने ट्रेनिंग सेंटर में गौ रक्षा दल द्वारा आयोजित गौ पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर गौ पूजन किया। इस दौरान गौ रक्षा दल के सदस्यों न मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा का समर्थन करते हुए जोरदार स्वागत किया और उन्हें जीत की अग्रिम बधाई। भाजपा प्रत्याशी ने विधायक शिव अरोरा सहित भाजपा नेताओं के साथ टेªनिंग सेंटर क्षेत्र में घर घर वोट भी मांगे।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते कहा कि धामी सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए बेहतर काम किया है। भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, सड़क सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को फोकस कर आम लोगों के हित में विकास कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां तुष्टिकरण की राजनीति करती है वही भाजपा राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर देश हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग हमेशा सनातन धर्म का अपमान करते हैं, जनता कांग्रेस की मानसिकता को अच्छी तरह समझती है, और कांग्रेसियों के मंसूबों का कामयाब नहीं होने देगी। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि निकाय चुनाव रूद्रपुर शहर के भविष्य का चुनाव है जनता को तय करना है कि उन्हें कैसा भविष्य चाहिए । कांग्रेस का कमजोर नेतृत्व चाहिए या फिर सीएम पुष्क सिंह धामी के मार्गदर्शन में रूद्रपुर का विकास।

यह भी पढ़ें -  2023 में देहरादून में विश्व स्तरीय आपदा प्रबंधन सम्मलेन आयोजित किया गया था। आपदाओं को रोका नहीं जा सकता पर आपदाओं के प्रभाव को कम किया जा सकता  

भाजपा प्रत्याशी ने गौ रक्षा दल द्वारा की जा रही गौ सेवा की सराहना करते हुए कहा कि इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं है, उन्होंने कहा कि शहर में गौशाला निर्माण के लिए सरकार से मंजूरी मिली है। मेयर बनने के बाद सड़कों पर घूमने वाले आवारा गौवंशीय पशुओं के लिए पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे।

आ अवसर पर विधायक शिव अरोरा, भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर,राकेश सिंह ,प्रमोद शर्मा,रजनी रावत,सुनील ठुकराल, पंकज बंगाली, देव शर्मा,हरजीत राठी,मोहित कक्कड़,मयंक कक्कड़, किरन विर्क ,बब्बू दीपक शर्मा, गगन मुंजाल,गौ रक्षा दल के जिला अध्यक्ष विराट आर्य,नगर अध्यक्ष सुनील सनातनी राकू, जिला मंत्री राधे राजा सनातनी, मुकुल सक्सैना, विक्रांत राठौर, आशु सनातनी, विशाल कोली, धीरज बंसल, आकाश यादव ,ललित यादव, हरीश यादव, विक्की यादव, पवन यादव, कपिल यादव, प्रेम सैनी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *