Sunday, October 25News That Matters



नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले सुबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी  

नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले सुबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

नई दिल्ली, प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान सुबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विगत कुछ माह पूर्व उत्तराखण्ड की 2288 किलोमीटर की समस्त स्वीकृतियों के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखण्ड राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों, सामरिक महत्ता व सीमित संसाधनो के दृष्टिगत अनुरोध करते हुए पीएमजीएसवाई-3 के अन्तर्गत 600 किमी मार्गों एवं लगभग 10 सेतुओं के अपग्रेडेशन तथा पीएमजीएसवाई-4 के अन्तर्गत असंयोजित बसावटों के संयोजन हेतु मोटर मार्गो की डीपीआर गठन की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पहाड़ी टोपी भी भेंट की।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश विधानसभा के जलमग्न हुए क्षेत्रों को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने तथा प्रभावित लोगों को तत्काल आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह मंत्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *