Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड के खिलाड़ी 38वें राष्ट्रीय खेलों में अधिक से अधिक पदक लाकर प्रदेश का नाम बढ़ाएंगे…. शुभकामनाएं..

 

उत्तराखंड के खिलाड़ी 38वें राष्ट्रीय खेलों में अधिक से अधिक पदक लाकर प्रदेश का नाम बढ़ाएंगे…. शुभकामनाएं..

 

देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने जा रहे उत्तराखंड ने अपने खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. धामी सरकार अब राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जितने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के तौर पर 12 लाख, आठ लाख और 6 लाख रुपए देगी. यानी कि प्रोत्साहन राशि दोगुनी कर दी गई.

पहले राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जितने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखंड सरकार छह लाख, चार लाख और तीन लाख रुपए देती थी. इस बार उत्तराखंड सरकार ने अपने खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहन राशि दोगुनी कर दी है, जिसका शासनादेश भी जारी हो चुका है. उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने इसकी पुष्टि की है.

खेल मंत्री रेखा आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि धामी सरकार राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही है. प्रोत्साहन धनराशि बढ़ाने का उद्देश्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय समेत ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है. ताकि उत्तराखंड के खिलाड़ी 38वें राष्ट्रीय खेलों में अधिक से अधिक पदक लाकर प्रदेश का नाम बढ़ाएं.

बता दें कि उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 के बीच राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होगा. जिसके लिए सरकार और प्रशासन ने अपने स्तर पर पूरी तैयारी कर ली है. वहीं खेल विभाग की बीते काफी समय से नेशनल गेम्स की तैयारियों में लगा हुआ है.

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गांधी पार्क, देहरादून में विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने विजय दिवस पर भूतपूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *