Saturday, March 15News That Matters

केदारनाथ विधानसभा के सौडी गांव में उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सूक्ष्म सभा में पूर्व सैनिकों के साथ चुनावी चर्चा करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी  

केदारनाथ विधानसभा के सौडी गांव में उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सूक्ष्म सभा में पूर्व सैनिकों के साथ चुनावी चर्चा करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज सोमवार को रुद्रप्रयाग अगस्तमुनि के केदारनाथ विधानसभा के सौडी गांव पहुंचकर केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव के दृष्टिगत भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में आयोजित पूर्व सैनिकों के साथ सूक्ष्म सभा में पूर्व सैनिकों के साथ चुनावी चर्चा की। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों से केदारनाथ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में मतदान की भी अपील की।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सैनिकों के उत्थान और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर उनको लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जहां किसान की चिंता करते है, वहीं सीमा पर खड़े जवान की भी चिंता करते है। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार सैनिकों और उनके परिवारजनों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ वासियों ने भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों पर विश्वास जताते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा केदारनाथ विधानसभा में कमल खिलाना तय है।
इस अवसर पर इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, पीबीओआर अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, जीतपाल सिंह सजवाण, फतेह सिंह सजवाण, हरि सिंह राणा, कुंवर सिंह भंडारी, प्रेम सिंह रावत, प्रदीप भट्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मारा छापा, आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर सभी महकमो को दें डाला संदेश कि मुझे लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *