Saturday, October 24News That Matters



एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों के कल्याणकारी कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की  

 

एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों के कल्याणकारी कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से भेंट कर माल्यार्पण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनांे के बीच प्रदेश के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। मुख्य रूप से उत्तराखण्ड में सशक्त भू-कानून, स्थाई राजधानी, मूल निवास व आंदोलनकारियों के लिए क्षैतिज आरक्षण जैसे मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।
श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार राज्य उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी मंत्र के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती का स्वागत किया गया। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की उल्लेखनीय सेवाओं को विशेष रूप से रेखांकित किया और अस्पताल की ओर से आमजन को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य व चिकित्सा सेवा में किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों को उन्होंने महत्वपूर्णं बताया।
प्रदीप कुकरेती कहा कि श्री दरबार साहिब के प्रति उनकी अटूट आस्थ एवम् विश्वास है। श्री दरबार साहिब में माथा टेककर उन्हंे अपार शांति की अनुभूति होती है। उन्होंने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को दीपावली की अग्रिम बधाई एमव् शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा लगातार सशक्त भू-कानून एवं मूल निवास आंदोलन के बारे में जानकारी साझा की। श्री महाराज जी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष की जीत पर उन्हें बधाई दी। उनके साथ वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व जिला शासकीय अधिवक्ता नरेश बहुगुणा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  डीएम ने लोनिवि को चिन्हित स्थलों पर क्रेस बेरियर लगाने एवं उपलब्ध स्थलों को सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *