Friday, November 13News That Matters



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्म दिवस के अवसर मसूरी उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्म दिवस के अवसर मसूरी उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पिक्चर पैलेस स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर मिष्ठान वितरण किया और पटाके फोड़कर जमकर आतिशबाजी की

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को लड्डू खिलाकर केंद्रीय गृहमंत्री का जन्म दिवस धूम धाम से मनाया

मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्म दिवस की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि आज भाजपा को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य गृहमंत्री अमित शाह का अहम योगदान है

देश की आंतरिक सुरक्षा से लेकर जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35ए जैसे कड़े निर्णय सहित कई फैसले उनके नेतृत्व में लिए गए है : जोशी

मंत्री गणेश जोशी ने उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

गणेश जोशी ने सीएमएस से चिकित्सालय में कर्मचारियों की कमी को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए

 

 

देहरादून, 22 अक्टूबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्म दिवस के अवसर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पिक्चर पैलेस स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर मिष्ठान वितरण किया और पटाके फोड़कर जमकर आतिशबाजी की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को लड्डू खिलाकर केंद्रीय गृहमंत्री का जन्म दिवस धूम धाम से मनाया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्म दिवस की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि आज भाजपा को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य गृहमंत्री अमित शाह का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा से लेकर जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35ए जैसे कड़े निर्णय सहित कई फैसले उनके नेतृत्व में लिए गए है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया सीएमएस से चिकित्सालय में कर्मचारियों की कमी को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल, मदन मोहन शर्मा, कुशाल राणा, मीरा सकलानी, अनीता धनाई, सतीश दौढ़ियाल, पुष्पा पड़ियार, धर्मपाल पंवार सहित कई बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट मंत्री,विधायक गणों, सांसदगणों, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दीं शुभकामनाएं    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *