Sunday, October 25News That Matters



जनपद में भिक्षावृत्ति की रोक हेतु, शहर के प्रमुख चौराहों पर रोस्टरवार तैनात किए गए होमगार्ड जवान

जनपद में भिक्षावृत्ति की रोक हेतु, शहर के प्रमुख चौराहों पर रोस्टरवार तैनात किए गए होमगार्ड जवान

भिक्षावृत्ति पर लगाम लगाना बेहद आवश्यक, निरंतर कार्रवाई करने के डीएम के हैं निर्देश

निंरतर रेस्क्यू अभियान हेतु जल्द ही आने वाली हैं डेडिकेटेड, पैट्रोलिंग वाहन

प्रत्येक चौराहे पर एक-एक होमगार्ड मुस्तैदी से भिक्षावृत्ति की गतिविधि पर रखेगें पैनी नजर

 

*देहरादून दिनांक 05 अक्टूबर 2024,* जिलाधिकारी सविन बंसल ने भिक्षावृति पर रोक हेतु शहर के प्रमुख 17 स्थानों/ चौक पर होमगार्ड के जवान तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके क्रम में शहर के प्रमुख चौराहों पर रोस्टरवार होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगा दी गई है।

*जनपद में भिक्षावृत्ति की रोक हेतु, शहर के प्रमुख चौराहों पर रोस्टरवार तैनात किए गए होमगार्ड जवान।*

डीएम के फरमान के बाद हरकत में दिख रहे हैं विभाग, जिला प्रोबेशन अधिकारी को संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। शहर के प्रमुख चौराहों दिलाराम चौक, बहल चौक, साई मंदिर राजपुर रोड, बल्लूपुर चौक ओएनजीसी चौक,प्रिंस चौक, तहसील चौक, रेलवे स्टेशन सहारनपुर चौक, रिस्पना पुल, विधानसभा तिराहा, कारगी चौक, आईएसबीटी, शिमला बायपास, निरंजनपुर मंडी एवं लालपुल पर तैनात किये गए हैं होमगार्ड जवान।

*भिक्षावृत्ति में सलिप्त बच्चों को इन्टेंसिव केयर सेन्टर में विधिवत् प्रवेश दिलाते हुए, अनुकूल माहौल में शिक्षा मुहैया कराए जाने की योजना।*

जिलाधिकारी द्वारा भिक्षावृत्ति पर प्रभावी रोक लगाने हेतु श्रम विभाग, महिला कल्याण विभाग के अन्तर्गत जिला प्रोबेशन कार्यालय, पुलिस, बाल कल्याण समिति, एवं सरकार में पंजीकृत स्वंय सहायता समूह के द्वारा संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने हेतु डेडिकेटेड पेट्रोलिंग वाहन के माध्यम से 24 घंटे पैट्रोलिंग कर अभियान चलाकर भिक्षावृत्ति की साईकिलिंग को तोडे़गें। भिक्षावृत्ति में सलिप्त बच्चों को इन्टेंसिव केयर सेन्टर में विधिवत् प्रवेश दिलाते हुए, पाश्चात्य स्कूलों की भांति अनुकूल महौल में शिक्षा मुहैया कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें -  श्रद्धालुओं गुमराह करने वालों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिएः महाराज

—0—
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *