Saturday, October 24News That Matters



जनता ने सीएम धामी पर बुल्डोजर से की पुष्पवर्षा

 

जनता ने सीएम धामी पर बुल्डोजर से की पुष्पवर्षा

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को फरीदाबाद, हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलखा जी के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। उन्होंने जनता से आगामी 05 अक्टूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसभा के बाद स्थानीय लोगों और भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी की गाड़ी पर बुल्डोजर से पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन भी किया।

मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने हरियाणा में नए कीर्तिमान स्थापित किए है। पूरे हरियाणा में 40 राजमार्गों का निर्माण किया गया है। पहले रेलवे हरियाणा रेलवे का जो बजट मात्र ₹300 करोड़ होता था, उसे बढ़ाकर ₹3000 करोड़ कर दिया गया है। ₹1530 करोड़ की लागत से पूर्वी फरीदाबाद को पश्चिमी फरीदाबाद से जोड़ने वाली दो परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। ₹262 करोड़ की लागत से फरीदाबाद रेलवे स्टेशन का पुर्नविकास किया जा रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हरियाणा में 1.19 करोड़ लोगों के आयुष्मान कार्ड और झज्जर में कैंसर संस्थान बनाया गया है।फरीदाबाद को भी मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार हरियाणा में लोगों को जीवन बेहतर बना रही है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हरियाणा की धरती से शुरू हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के सुखद परिणाम सामने आ रहे है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से हरियाणा में लिंगानुपात एक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें -  बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे है: मुख्यमंत्री धामी 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस और उसकी समर्थक पार्टियां हरियाणा को फिर से भ्रष्टाचार, जातिवाद और परिवारवाद के दलदल में धकेलना चाहती है। पहले कांग्रेस के पर्ची-खर्ची सिस्टम के कारण गरीब मां-बाप के प्रतिभावान बेटे बेटियों को नौकरी नहीं मिल पाती थी। खुलेआम भ्रष्टाचार, दलाली और घूसखोरी का खेल चलता था, जिसे भाजपा ने खत्म करने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में गरीबों की जमीन छीन कर उद्योगपतियों को कौड़ियों के भाव बेच दी जाती थी और दलितों, महिलाओं पर अत्याचार होते थे। हरियाणा में गुंडाराज हावी थी, जिसे भाजपा ने समाप्त करने का काम किया है। अब हरियाणा के अंदर पारदर्शिता की सरकार है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जिस-जिस राज्य में कांग्रेस की सरकार है वहां का खजाना पूरी तरह से खाली हो गया है। हिमाचल प्रदेश में सरकार के पास कर्मचारियों की तनख्वाह देने तक के पैसे नहीं बचे है।

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये पार्टियां बस वोट काटने के लिए खड़ी है। दिल्ली में इस पार्टी ने भ्रष्टाचार और ड्रामेबाजी के सिवाए कुछ नहीं किया। आप के मुखिया और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली में प्रदूषण के लिए हरियाणा को दोष देते हैं। उन्होंने कि जनता को इन बहकावे में आने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा इस चुनाव में हरियाणा की जनता अपने वोट की ताकत से देश विरोधी भ्रष्टाचारी और परिवारवाद वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को हरियाणा से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलखा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार बोरा, पूर्व विधायक, विमला, गोपाल उनियाल, सुमन, हरेंद्र भडाना आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने 45 नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *