Saturday, October 24News That Matters



जनमानस की सुरक्षा सर्वोपरि, बख्शे नहीं जाएंगे, अवैध पटाखा गोदाम संचालित करने वालेःडीएम

जनमानस की सुरक्षा सर्वोपरि, बख्शे नहीं जाएंगे, अवैध पटाखा गोदाम संचालित करने वालेःडीएम

बिना लाईसेंस के संचालित होने वाले पटाखा गोदामों की सूचना मिलने पर होगी कड़ी कार्यवाहीःडीएम

 

पटाखा गोदाम का होगा सत्यापन, अवैध रूप से संचालित गोदाम पाए जाने पर सीज करते हुए सुसंगत धाराओं में होंगे मुकदमें दर्जः डीएम

सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी एवं मुख्य फायर अधिकारियों को दिए जिलाधिकारी देहरादून ने सत्यापन की कार्यवाही के निर्देश

जिलाधिकारी सविन बसंल ने देर शाम ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में आयुध एवं विस्फोटक सामग्री के सम्बन्ध में बैठक करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जनपद में अभी 13 पटाखा गोदाम संचालित है, जिनके पास लाईसेंस है।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों सहित मुख्य अग्निशमन अधिकारी को जनपद में संचालित आयुध एवं विस्फोटक सामग्री पटाखा गोदामों का सत्यापन कराने तथा मानकों के अनुपालन की स्थिति देखने के निर्देश दिए। तथा अवैध रूप से संचालित किये जा रहे पटाखा गोदामों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए सीज करने तथा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जनामनस से अनुरोध किया यदि उनके क्षेत्र कहीं अवैध पटाखा गोदाम संचालित है तो उसकी सूचना आपदा कन्ट्रोलरूम, सम्बन्धित उप जिलाधिकारी कार्यालय तथा सम्बन्धित थानें में शिकायत करें, शिकायत पर त्वरित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इसके लिए उन्होनें सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, मुख्य अग्निशन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

यह भी पढ़ें -  केंद्र से उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 700 करोड़ की मंजूरी पिछले साल की तुलना में 200 करोड़ ज्यादा बजट मिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *