Sunday, October 25News That Matters



एसजीआरआरयू: छात्र-छात्राओं और फैकल्टी ने लगाए चटकारे, मीठे चटपटै और रसभरे व्यंजनों का जमकर उठाया लुत्फ  

लजी़ज पकवानों की खूशबू से
महका एसजीआरआरयू का कैंपस

एसजीआरआरयू फूड फैस्ट में युवा शैफ्स ने दिखाई लज़ीज़ व्यंजन बनाने में प्रतिभा

एसजीआरआरयू: छात्र-छात्राओं और फैकल्टी ने लगाए चटकारे, मीठे चटपटै और रसभरे व्यंजनों का जमकर उठाया लुत्फ

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) पटेल नगर कैंपस शनिवार को व्यंजनों की खुशबू से महकता रहा। विश्वविद्यालय के स्कूल आॅफ मैनेजमेंट एण्ड काॅमर्स स्टडीज़ की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। बीबीए पांचवे सेमेस्टर की टीम फूड फैस्ट मे अव्वल रही।
फूड फैस्ट में छात्र-छात्राओं ने इंडियन, साउथ इंडियन, चाइनीज़, राजस्थानी, गुजराती डिश तैयार किए। पंजाबी खूशबू आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही। गढ़वाली चैंसा, झंगोरे की खीर, रोटने आरसों का छात्र-छात्राओ ने खूब लुत्फ उठाया। फूड फैस्ट के 22 स्टाॅलों पर स्वाद के चटोरों की धूम रही। फूड फैस्ट के आयोजक एवम् स्कूल आफ मैनेजमेंट एण्ड काॅमर्स स्टडीज़ के डीन डाॅ विपुल जैन ने कहा कि यह कार्यक्रम उद्यमिता, आत्म निर्भरता एवम् आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने का एक प्रयास है। ऐसे छात्र-छात्राएं जो बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं और भोजन पकाने एवम् प्रस्तुतिकरण की कला में पारंगत हैं, ऐसे कार्यक्रम उन्हें मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। डाॅ श्रेया कोटनाला, डाॅ रश्मि वर्मा ने जज की भूमिका। सर्वश्रेष्ठ व्यंजन बनाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डाॅ कनिका रावत, डाॅ ममता बंसल और ईशा शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें -  केजरीवाल को चुनाव के समय ही आती है यमुना की याद  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *