Sunday, October 25News That Matters



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की।  

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था पढ़े पूरी खबर…

एसएसपी ने कहा कि श्री दरबार साहिब एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आगन्तुकों का भारी दबाव रहता है। उन्होंने दोनों स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्थाए निगरानीए सुरक्षा व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्णं बिन्दुओं पर सुझाव भी दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह और पुलिस अधीक्षक नगर ने श्री दरबार साहिब पहुंचकर, श्री दरबार साहिब में माथा टेका, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर शिष्टाचार भेंट की

शहर की यातायात व्यवस्था व कानून व्यवस्था सहित विभिन्न समसामयिक बिन्दुओं पर बातचीत हुई

 

भेंटवार्ता के दौरान श्री महाराज जी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक के बीच विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून अजय सिंह और पुलिस अधीक्षक नगर बुधवार को श्री दरबार साहिब पहुंचे। उन्होंने श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और शिष्टाचार भेंट की। भेंटवार्ता के दौरान श्री महाराज जी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक के बीच विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई।
बुधवार को श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार पुलिस कप्तान अजय सिंह व पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार (एस पी सिटी) का स्वागत हुआ। चर्चा के दौरान श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महारज व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर के मध्य शहर की यातायात व्यवस्था व कानून व्यवस्था सहित विभिन्न समसामयिक बिन्दुओं पर बातचीत हुई। एसएसपी ने कहा कि श्री दरबार साहिब एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आगन्तुकों का भारी दबाव रहता है। उन्होंने दोनों स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्थाए निगरानीए सुरक्षा व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्णं बिन्दुओं पर सुझाव भी दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें -  मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में गूंजे युवाओं के सपने, सीएम धामी ने कहा—युवा शक्ति से बनेगा 2047 का विकसित भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *