Sunday, October 25News That Matters



CM धामी ने ऐसा क्या किया जो कांग्रेस नेता भुवन कापड़ी बोले थैंक्यू,

CM धामी ने ऐसा क्या किया जो कांग्रेस नेता भुवन कापड़ी बोले थैंक्यू,

खटीमा के आपदा पीड़ितों के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए सीएम धामी को भुवन कापड़ी ने कहा धन्यवाद

विधानसभा में उपनेता सदन एवं विधायक भुवन कापड़ी ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राशन किट और दस करोड़ की आपदा राहत राशि जारी करने पर मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री धामी ने एक ऐसा काम किया है जिसकी कांग्रेस नेता ने की तारीफ

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक ऐसा काम किया है जिसकी कांग्रेस नेता ने तारीफ की है
विधानसभा में उपनेता सदन एवं विधायक भुवन कापड़ी ने कहा है कि खटीमा में आई दैवीय आपदा के बाद बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने बाढ़ के तुरंत बाद खटीमा का दौरा करने और बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राशन किट और दस करोड़ की आपदा राहत राशि जारी करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया

उन्होंने कहा कि सीएम के निर्देश पर प्रशासन लगातार अहैतुक सहायता राशि के पांच-पांच हजार के चेक बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचा रहा है। सीएम के निर्देश पर दुकानदारों को हुए नुकसान का सर्वे भी हो रहा है। खटीमा के आपदा पीड़ितों के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए वह सीएम का धन्यवाद करते हैं। वह देहरादून जाकर उनसे मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने बस हादसे के कारणों की जांच कर परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *