Saturday, October 24News That Matters



समाज सेवी गीता धामी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण अभियान चला लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की दिशा में कार्य कर रही हैं

उत्तराखंड सरकार के कंधे से कंधा मिलकर कार्य कर रहा है सेवा संकल्प फाउंडेशन

गीता धामी ने जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के लिए आप सभी से लगातार वृक्षारोपण करने की अपील की

सेवा संकल्प फाउंडेशन के सभी आयोजनों में जनता की विशेष रूचि भी देखने को मिली है और विभिन्न संस्थाओं और संगठनों सहयोग मिला है।

 

गीता धामी ने पिछले दिनों लगभग 1000 से अधिक मालटा, नीबू, संतरे, तेजपत्ता, देवदार, बुरांश तथा बांज आदि के पौधे भी वितरित किए, जो लगातार जारी है

धामी सरकार 10 जून से 16 जून तक जल उत्सव सप्ताह का अभियान चला रही है। ऐसे में सेवा संकल्प फाउंडेशन सरकार के अभियान में एक सहयोगी की भूमिका निभाते हुए राज्य में जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है

 

जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन की दिशा में चलाया जा रहा है जन-जागरण अभियान

 

सौ पुत्रों के समान होता है एक वृक्ष : गीता धामी

समाज सेवी गीता धामी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण अभियान चला लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की दिशा में कार्य कर रही हैं


उत्तराखंड में जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन की दिशा में सेवा संकल्प फाउंडेशन प्रदेश भर में जन-जागरूकता अभियान चला रहा है। इस क्रम में समाज सेवी गीता धामी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण अभियान चला लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की दिशा में कार्य कर रही हैं। श्रीमती धामी ने देहरादून, टनकपुर और चम्पावत में विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों वृक्ष लगाकर पेड़ लगाओं जीवन बचाओं का संदेश दिया। साथ ही श्रीमती धामी ने इस दौरान तीनों क्षेत्रों में लगभग 1000 से अधिक जैसे मालटा, नीबू, संतरे, तेजपत्ता, देवदार, बुरांश तथा बांज आदि के पौधे भी वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा की एक पेड़ सौ पुत्रों के समान है। उन्होंने कहा कि हम आने वाली पीढ़ी को विरासत में अच्छी हवा व पानी देकर जाएं। इसके लिए आवश्यक है कि हमें अभी से पौधे लगाते हुए पर्यावरण को फिर से हरा भरा करने का प्रयास करना होगा ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा वह पेयजल प्राप्त हो सके। उन्होंने जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के लिए भी सभी से लगातार वृक्षारोपण करने की अपील की। गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार 10 जून से 16 जून तक जल उत्सव सप्ताह का अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत प्रदेश के हर जनपद में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में सेवा संकल्प फाउंडेशन सरकार के अभियान में एक सहयोगी की भूमिका निभाते हुए राज्य में जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। सेवा संकल्प फाउंडेशन के सभी आयोजनों में जनता की विशेष रूचि भी देखने को मिली है और विभिन्न संस्थाओं और संगठनों सहयोग मिला है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाईन रेस कोर्स , देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रशासनिक भवन, क्वार्टर गार्द एवं बैरक का शिलान्यास किया , एवं हीरो मोटोकॉर्प लि. द्वारा सीएसआर मद से उत्तराखण्ड पुलिस को प्रदान की गई 150 चीता मोबाइल बाइक का फ्लैग ऑफ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *