Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड में सीएम धामी के नेतृत्व में पांचों सीटों पर प्रचंड जीत

उत्तराखंड में सीएम धामी के नेतृत्व में पांचों सीटों पर प्रचंड जीत


*मोदी-धामी की केमिस्ट्री का उत्तराखंड में स्पष्ट रूप से दिखा असर*

शत प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ तीसरी बार देवभूमि उत्तराखंड में सीएम धामी के नेतृत्व में भगवा लहराया

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की पांचों सीटों पर किया ताबड़तोड़ प्रचार, फलस्वरूप पांचों सीटों पर जीत का मार्ग हुआ प्रशस्त

उत्तराखंड में पीएम मोदी व सीएम धामी की केमिस्ट्री का असर स्पष्ट रूप से एक बार फिर देखने को मिला
यहीं वजह है कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट रूप से 5-0 से स्वीप कर डाला भाजपा ने जिस तरह से पांचों सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज कि उससे मुख्यमंत्री धामी एक बार फिर अपनी कुशल चुनावी रणनीति एवं चुनाव प्रबंधन क्षमता का लोहा मनवाने में साबित हुए हैं।

। प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प के साथ उत्तराखंड में पांचों सीटों पर कमल खिल गया

कुल मिलाकर शत प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ तीसरी बार देवभूमि उत्तराखंड में सीएम धामी के नेतृत्व में भगवा फहराया गया काबिलेगौर है कि मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की पांचों सीटों पर ताबड़तोड़ प्रचार प्रत्याशियों के समर्थन में किया जिसके फलस्वरूप अब पांचों सीटों पर जीत का मार्ग प्रशस्त हुआ..
जानकारों का कहना है कि देवभूमि के मिजाज को भांपने में धामी पूरी तरह कामयाब रहे और तीसरी बार उत्तराखंड में विजय के साथ धामी राजनीति के चमकते सितारे के रूप में उभरे हैं। यही नहीं, पंच निष्ठाओं के साथ पांच कमल खिलाकर मुख्यमंत्री धामी ने शीर्ष नेतृत्व के समक्ष अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता को साबित करके दिखाया है।

यह भी पढ़ें -  महाराज ने अमित शाह को बताया कि क्यों जरूरी है हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *