Friday, October 2News That Matters


मुख्यमंत्री धामी ने अमृतसर, पंजाब में प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ किया संवाद

मुख्यमंत्री धामी ने अमृतसर, पंजाब में प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ किया संवाद


प्रधानमंत्री ने बिना रुके, बिना थके देश की सेवा की है, उस सेवा का फल देने का समय आ गया है : सीएम धामी

आप पार्टी की सरकार में पंजाब का आम जनमानस अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा : सीएम धामी

विपक्ष को वर्ग विशेष की है ज्यादा चिंता : सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अमृतसर,पंजाब में प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

 

अमृतसर से तरणजीत सिंह सिंधू को भाजपा प्रत्याशी बनाकर आपकी सेवा के लिए भेजा है :धामी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 10 वर्षो में देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने बिना रुके बिना थके देश की सेवा की है भारत माता की सेवा की है

पंजाब के लोगों ने अकाली दल, कांग्रेस पार्टी, और आम आदमी पार्टी की सरकार देख ली है। इन सरकारों ने पंजाब के लिए कभी कोई काम नही किया :धामी

आम आदमी पार्टी की सरकार में ड्रग माफिया हावी हो गए हैं। पंजाब का आम जनमानस अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है :धामी

पंजाब के संसाधन दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के काम आ रहे हैं। पंजाब की जनता अब अपने को ठगा हुआ महसूस कर रही है:धामी

विपक्ष में सभी भ्रष्टाचारी पार्टियों का बोल – बाला है। 2014 से पहले हर दिन घोटाले होते थे, 2014 के बाद बताओ कहा हुआ घोटाला : धामी

कांग्रेस , आम आदमी पार्टी विशेष वर्ग के लोगों को खुश करने में लगे हुए है

विपक्ष को वर्ग विशेष की चिंता ज्यादा है। पर देश की जनता का गठबंधन सीधा प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ बना है

यह भी पढ़ें -  धामी सरकार करेगी राज्य में एयर कनेक्टिविटी मजबूत करने हेतु एलाइन्स एयर के साथ जल्द एमओयू

मुख्यमंत्री ने कहा 6 चरणों के मतदान में केवल और केवल भाजपा की लहर दौड़ रही है

आम आदमी पार्टी को वोट देना मतलब है नशीली गैंग को बढावा देना

उत्तराखंड के भाई बहन हमेशा मोदी को समर्थन देते हैं। मोदी जी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं।

मोदी के 10 वर्षो की तपस्या का फल मिलने का समय आ गया है। पंजाब के लोगों का समर्थन मोदी के साथ है जनता का समर्थन भाजपा के पक्ष में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है :धामी

 

मुख्यमंत्री ने कहा की आप सबसे मिलना मेरा लिए सौभाग्य की बात है। अपने उत्तरखंडवासियो से मिलना मेरे अंदर ऊर्जा का संचार करता है। अपनो से मिलना बहुत बड़ा संयोग होता है। अमृतसर से श्री तरणजीत सिंह सिंधू को भाजपा प्रत्याशी बनाकर आपकी सेवा के लिए भेजा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बीते 10 वर्षो में देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने बिना रुके बिना थके देश की सेवा की है, भारत माता की सेवा की है। उनकी 10 वर्षो की तपस्या का फल मिलने का समय आ गया है। पंजाब के लोगों का समर्थन मोदी जी के साथ है। जनता का समर्थन भाजपा के पक्ष में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा की पंजाब के लोगों ने अकाली दल, कांग्रेस पार्टी, और आम आदमी पार्टी की सरकार देख ली है। इन सरकारों ने पंजाब के लिए कभी कोई काम नही किया। आम आदमी पार्टी की सरकार में ड्रग माफिया हावी हो गए हैं। पंजाब का आम जनमानस अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। पंजाब के संसाधन दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के काम आ रहे हैं। पंजाब की जनता अब अपने को ठगा हुआ महसूस कर रही है। विपक्ष में सभी भ्रष्टाचारी पार्टियों का बोल – बाला है। 2014 से पहले हर दिन घोटाले होते थे, 2014 के बाद एक भी घोटाला सामने नही आया है। कांग्रेस , आम आदमी पार्टी विशेष वर्ग के लोगों को खुश करने में लगे हुए हैं। विपक्ष को वर्ग विशेष की चिंता ज्यादा है। पर देश की जनता का गठबंधन सीधा प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ बना है।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, धामी ने गिनाईं उत्तराखंड को मिली ऐतिहासिक सौगाते

मुख्यमंत्री ने कहा 6 चरणों के मतदान में केवल और केवल भाजपा की लहर दौड़ रही है। आम आदमी पार्टी को वोट देना मतलब है नशीली गैंग को बढावा देना। उत्तराखंड के भाई बहन हमेशा मोदी जी को समर्थन देते हैं। मोदी जी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के हृदय में उत्तराखंड बसता है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां सबसे पहले समान नागरिक सहित लागू हो गया है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता की गंगोत्री देवभूमि से पूरे देश में जायेगी। उन्होंने कहा उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून, लैंड जिहाद पर कार्यवाही, दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून पर भी निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा देवों के आशीर्वाद से सिलक्यारा टनल में सफल रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ। उत्तराखंड ने देश दुनिया में अपना मान सम्मान बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा शुरू हो गई हैं। बड़ी संख्या में लोग चार धाम आ रहे हैं। वर्तमान समय में चार धाम यात्रा पूरी सुगमता पूर्वक चल रही है। ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन रोक दिया गया है। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए भी रोप वे का निर्माण कार्य जारी हो गया है। मोदी जी के नेतृत्व में मानासखंड यात्रा पर भी तेजी से कार्य हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी की टनकपुर यात्रा राष्ट्रीय एकता, स्वदेशी और नशा मुक्त भारत के संदेश के रूप में रही ऐतिहासिक और प्रेरणादायक

इस अवसर पर संजीव नेगी, राजेंद्र बिष्ट , बलवीर सिंह पुंडीर, दीपक रावत, महामंत्री आदित्य कोठारी, श्री विनय रोहेला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *