प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हो गया है  

मुख्यमंत्री चांदनी चौक के अंर्तगत आयोजित संगठनात्मक बैठक में किया प्रतिभाग

बीते 10 सालों का विकास पिछले 60 सालों पर पड़ रहा भारी: मुख्यमंत्री धामी

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सांस्कृतिक जागरण का नया कालखंड आया है : मुख्यमंत्री धामी

जनता के हर वोट से हमने विपक्ष को जड़ से उखाड़ फेंकना है : मुख्यमंत्री धामी

देशभर से प्रधानमंत्री पूर्ण समर्थन मिल रहा है: धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जल, जमीन और गगन में घोटाले किए हैं:धामी

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हो गया है


तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है

आज भारत की सेना गोली का जवाब गोलों और तोप से देती है। हमे फिर से राम युग के जीने का अवसर मिला है

दुनिया की बड़ी से बड़ी कंपनी भारत में आना चाहती है। बीते 10 सालों का विकास 60 सालों पर भारी पड़ रहा है।

आज योजनाएं गरीबों के कल्याण के लिए बनती हैं। आज देश में नया वर्क कल्चर आया है:धामी

हरियाणा में कांग्रेस और आप पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और पंजाब में ये लोग आपस में लड़ रहे हैं। ये लोग आपस में ही एक दूसरे को ठगने में लगे हैं:धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा पूरी सुगमता से चल रही है

यात्रा बहुत अच्छे से चल रही है। हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु चार धाम की यात्रा कर रहे हैं

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री को चम्पावत उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय पर दी बधाई।* • *अपनी विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को किया अवगत।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में नव निर्माण का कार्य चल रहा है। चौतरफा विकास हो रहा है। हेमकुंड साहिब और केदारनाथ में रोप वे निर्माण कार्य होने वाला है

देश के पहले प्रधानमंत्री जी मोदी जी हैं जिन्होंने संपूर्ण देश का ध्यान आदि कैलाश की ओर खींचा और स्वयं भी वहां पहुंचे।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को स्टार लैंड बैंक्वेट, निकट शक्तिनगर टेलीफोन एक्सचेंज, नई दिल्ली में संसदीय क्षेत्र चांदनी चौक के अंर्तगत आयोजित संगठनात्मक बैठक में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि यह चुनाव महत्त्वपूर्ण चुनाव है। इस चुनाव में हमने बढ़ते तापमान से लड़ना है। लोगों को वोट डालने के जागरूक करना है। उन्होंने कहा देशभर से प्रधानमंत्री पूर्ण समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा हम सभी को गर्व होना चाहिए कि हम भाजपा में काम करते हैं। उन्होंने कहा भाजपा की जब भी सरकार बनी तब तब देश में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। कारगिल युद्ध में मैदान के साथ वार्ता के दौरान भी भारत ने युद्ध जीता। अटल जी के समय में शुरू हुए कार्यों को प्रधानमंत्री मोदी जी ने आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी ने हर भारतवासी का मान बढ़ाते हुए भारत को विश्व पटल पर आगे बढ़ने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जल, जमीन और गगन में घोटाले किए हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हो गया है। तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। उन्होंने कहा आज भारत की सेना गोली का जवाब गोलों और तोप से देती है। हमे फिर से राम युग के जीने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा दुनिया की बड़ी से बड़ी कंपनी भारत में आना चाहती है। बीते 10 सालों का विकास 60 सालों पर भारी पड़ रहा है। उन्होंने कहा आज योजनाएं गरीबों के कल्याण के लिए बनती हैं। आज देश में नया वर्क कल्चर आया है।

यह भी पढ़ें -  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में देहरादून पुलिस को मिली सफलता, फर्जी दस्तावेज बनाकर ऋषिकेश क्षेत्र में निवास कर रही बांग्लादेशी महिला को देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री जी हैं जो अपना हरपल देशवासियों को समर्पित कर रहे हैं। और दूसरी ओर परिवार को प्राथमिकता में रखने वाले विपक्ष के लोग हैं। उन्होंने कहा हरियाणा में कांग्रेस और आप पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और पंजाब में ये लोग आपस में लड़ रहे हैं। ये लोग आपस में ही एक दूसरे को ठगने में लगे हैं। उन्होंने कहा आप पार्टी ने कांग्रेस को भी घोटालों ने पीछे छोड़ दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा पूरी सुगमता से चल रही है। यात्रा बहुत अच्छे से चल रही है। हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु चार धाम की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड से मां यमुना नदी का पानी निर्मल और स्वच्छ बहता है। पर दिल्ली सरकार ने यमुना जी का बुरा हाल कर दिया है। स्वच्छता हेतु केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि का भी इन्होंने गमन कर लिया। उन्होंने कहा आप और कांग्रेस का गठबंधन तुष्टिकरण घोटाले घपले छुपाने का गठबंधन है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में नव निर्माण का कार्य चल रहा है। चौतरफा विकास हो रहा है। हेमकुंड साहिब और केदारनाथ में रोप वे निर्माण कार्य होने वाला है। देश के पहले प्रधानमंत्री जी मोदी जी हैं जिन्होंने संपूर्ण देश का ध्यान आदि कैलाश की ओर खींचा और स्वयं भी वहां पहुंचे। उन्होंने कहा देश में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सांस्कृतिक जागरण का नया कालखंड आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को देखकर अब विपक्ष के लोगों को भी मंदिर जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा जनता के हर वोट से हमने विपक्ष को जड़ से उखाड़ फेंकना है। आम आदमी पार्टी अपनी महिला सांसद को लात मारती है। यह आप पार्टी की महिलाओ के प्रति सोच को प्रदर्शित करता है।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचकर इतिहास रच चुका है:धामी  

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी प्रवीण खण्डेलवाल , भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र गोयल, राजेश भाटिया, अशोक गोयल, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here