मुख्यमंत्री धामी ने संसदीय क्षेत्र दक्षिण दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

मुख्यमंत्री धामी ने संसदीय क्षेत्र दक्षिण दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित


कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन देश को फिर से भ्रष्टाचार की खाई में धकेलना चाहता है : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां सबसे पहले समान नागरिक सहित लागू हो गया है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता की गंगोत्री देवभूमि से पूरे देश में जायेगी :धामी

 

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूल की जगह शराब के ठेके खोले हैं : मुख्यमंत्री धामी

आगामी 25 मई को भाजपा को वोट देकर दक्षिण दिल्ली से कमल खिलाना है। जनता का हर वोट प्रधानमंत्री जी को ऊर्जा प्रदान करेगा:धामी

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन देश को फिर से भ्रष्टाचार की खाई में धकेलना चाहते हैं

2014 से पहले भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस सरकार थी। कांग्रेस के दिखाए भ्रष्टाचार और घोटाले के रास्ते पर दिल्ली में आम आदमी पार्टी चल रही है: धामी

अरविंद केजरीवाल ने 500 स्कूल खोलने की बात की थी, उन्होंने स्कूल की जगह स्कूल के आसपास शराब के ठेके खोल दिए हैं :धामी

आम आदमी पार्टी देश विरोधी लोगो का समर्थन देती है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि देश विरोधी लोगो को खत्म करने का इस चुनाव में संकल्प लेना है: धामी

प्रधानमंत्री देश में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात करते हैं तो विपक्ष के लोग मुस्लिम पर्सनल लॉ लागू करने की बात करती है:धामी

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को संसदीय क्षेत्र दक्षिण दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सुद्धोवाला स्थित आई.आर.बी द्वितीय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण एवं द्वितीय चरण के भवनों का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश सभी विभागों एवं कार्यदाई संस्थाओं को दिये गये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दक्षिण दिल्ली का क्षेत्र हमेशा से राष्ट्रवादी विचारों का गढ़ रहा है। देश की आज़ादी के बाद इस लोक सभा क्षेत्र ने हमेशा जनसंघ और भाजपा को आगे बढ़ाया है। इस क्षेत्र के भूतपूर्व एवं पूर्व सांसदों द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों आगे बढ़ाने का काम भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी का है। उन्होंने सभी से कहा कि आगामी 25 मई को भाजपा को वोट देकर दक्षिण दिल्ली से कमल खिलाना है। जनता का हर वोट प्रधानमंत्री जी को ऊर्जा प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ा है। आज हर क्षेत्र में विकास हुआ है। दुनियां की बड़ी कंपनियां भारत में आना चाहती हैं।जिससे भारत की अर्थव्यस्था मजबूत हुई है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत का डंका दुनियां में बज रहा है। भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। रक्षा उपकरणों का अब भारत से एक्सपोर्ट होता है। जी 20 के आयोजन से भारत की शक्ती को दुनिया ने देखा है। मोदी जी ने पूरे देश को परिवार मानकर काम किया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की कई योजनाओ का संचालन हुआ है। जिससे 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलें हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हो गया है। तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। उन्होंने कहा उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां सबसे पहले समान नागरिक सहित लागू हो गया है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता की गंगोत्री देवभूमि से पूरे देश में जायेगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री जी हर मंच से उत्तराखंड का जिक्र करते हैं। मोदी जी पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने आदि कैलाश की यात्रा की है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन आगे बढ़ चुकी है तो टनकपुर बागेश्वर का काम भी शुरू होने वाला है। उत्तराखंड में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हुए हैं। मोदी जी हमेशा उत्तराखंड का सहयोग करते हैं।

यह भी पढ़ें -  राज्य सरकार कर रही युवाओ के हितों के लिए काम-रेखा आर्या  

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन देश को फिर से भ्रष्टाचार की खाई में धकेलना चाहते हैं। 2014 से पहले भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस सरकार थी। कांग्रेस के दिखाए भ्रष्टाचार और घोटाले के रास्ते पर दिल्ली में आम आदमी पार्टी चल रही है। अरविंद केजरीवाल ने 500 स्कूल खोलने की बात की थी, उन्होंने स्कूल की जगह स्कूल के आसपास शराब के ठेके खोल दिए हैं। और उसी शराब घोटाले में वो जेल गए हैं। इनके काले कारनामे इतने बड़े हैं कि पार्टी के सभी बड़े नेता जेल की चक्की पीस चुके हैं। आम आदमी पार्टी देश विरोधी लोगो का समर्थन देती है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि देश विरोधी लोगो को खत्म करने का इस चुनाव में संकल्प लेना है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी देश में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात करते हैं तो विपक्ष के लोग मुस्लिम पर्सनल लॉ लागू करने की बात करती है।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, रामकुमार चौटाला, अनिल कंडारी, माया बिष्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here