Sunday, October 25News That Matters



मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की नगरी में जुहू बीच पर बच्चों के साथ धामी जी ने खेला क्रिकेट

मुंबई प्रवास पर प्रात:काल सैर के दौरान जुहू बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

 

क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर धामी की नजर पड़ी तो वह खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने कुछ देर तक बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेली। धामी उत्तराखंड में रहें या प्रदेश से बाहर, मॉर्निंग वॉक करना और आम लोगों से मिलना उनकी आदत में शुमार रहा है।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की नगरी में जुहू बीच पर बच्चों के साथ धामी जी ने खेला क्रिकेट


मुंबई: सिलक्यारा टनल बचाव अभियान की सफलता और उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने के लिए मुख्यमंत्री धामी की सराहना की

चुनाव प्रचार के लिए मुंबई पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुहू बीच में सुबह की सैर की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से बातचीत की

जुहू बीच : स्थानीय लोगों में मुख्यमंत्री धामी के साथ सेल्फी लेने के लिए दिखा उत्साह..

मुंबई: मुख्यमंत्री ने केदार खंड और मानस खंड की यात्रा पर आने का लोगों को दिया निमंत्रण

 

चुनाव प्रचार के लिए मुंबई पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुहू बीच में सुबह की सैर की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से बातचीत की। उन्होंने जुहू बीच में बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेला। लोगों ने सिलक्यारा टनल बचाव अभियान की सफलता और उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने के लिए मुख्यमंत्री धामी की सराहना की

सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री धामी जुहू बीच में सैर के लिए निकले। पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने धामी को पहचान लिया और एक के बाद एक कई लोग उत्सुकतावश उनसे मिलने के लिए पहुंच गए। लोगों में धामी के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। धामी ने सभी की कुशलक्षेम पूछी। इसी बीच क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर धामी की नजर पड़ी तो वह खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने कुछ देर तक बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेली। धामी उत्तराखंड में रहें या प्रदेश से बाहर, मॉर्निंग वॉक करना और आम लोगों से मिलना उनकी आदत में शुमार रहा है।
–––

यह भी पढ़ें -  सिख धर्म के पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की तीन पवित्र प्रतियाँ पूरे सम्मान के साथ अफगानिस्तान से भारत लाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *