Saturday, November 14News That Matters



इंडी गठबंधन के लोग सनातन को खत्म करने की बात करते हैं जबकि, औरंगजेब जैसे शासक भी उसे समाप्त नहीं कर पाए। मेरी आप से अपील है कि आप सभी लोगों को इन ठगबंधनों के प्रति सावधान करें: मुख्यमंत्री धामी

“हमने गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाया है। हमारी प्राथमिकता किसानों को सुविधा संपन्न बनाना है, इसके लिए कई योजनाएं शुरू की गई है: मुख्यमंत्री धामी

आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि से गरीबों का कल्याण हुआ है। गरीबों का दु:ख दर्द भारत मां के लाल प्रधानमंत्री मोदी जी ने ही समझा है:धामी

प्रधानमंत्री जी ने एक अभिभावक के रूप में प्रत्येक देशवासी की सेवा की है।* उन्होंने गरीबों के घर का चूल्हा जलता रहे इसके लिए गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की :धामी

“इंडी गठबंधन के लोग सनातन को खत्म करने की बात करते हैं जबकि, औरंगजेब जैसे शासक भी उसे समाप्त नहीं कर पाए। मेरी आप से अपील है कि आप सभी लोगों को इन ठगबंधनों के प्रति सावधान करें: मुख्यमंत्री धामी


हरिद्वार में युवाओं के लिए ओपन जिम से लेकर स्पोर्टस जोन विकसित किए जा रहे हैं:धामी

स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए मेडिकल कॉलेज के निर्माण के साथ ही महिला अस्पताल का विस्तार किया जा रहा है :धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में 14 से ज्यादा पुलों का निमार्ण किया है। ज्वालापुर क्षेत्र की कई योजनाएं स्वीकृत हो गई हैं और कई योजनाओं के शासनादेश होने अभी बाकी हैं

धामी जी ने हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में अयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को इब्राहिमपुर मसाही (विधानसभा क्षेत्र-ज्वालापुर) हरिद्वार में हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में अयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।*

यह भी पढ़ें -  यहां पर कई योजनाएं चलाई जा रही है। ट्रिपल इंजन सरकार बनने के बाद उत्तरकाशी नगर पालिका क्षेत्र की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा:धामी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने रुद्रपुर की रैली से उत्तराखंड के जन-जन को अपना प्रणाम भेजा है। हम सभी प्रधानमंत्री जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने आए हैं। 2014 के बाद प्रधानमंत्री ने देश को नई ऊंचाइयां में पहुंचाने का काम किया है। *उन्होंने 140 करोड़ भारतवासियों को अपना परिवार मानकर हर पल- हर क्षण देश को समर्पित किया है।* आदरणीय मोदी जी हमेशा *राष्ट्रसेवा, अंत्योदय और समाज के लिए समर्पित रहे हैं*। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सीएए लागू हो गया है। धारा 370 समाप्त हो गई है। तीन तलाक का खात्मा हुआ है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए कार्य जारी है। राज्य सरकार ने बेहतर उत्तराखंड बनाने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया गया है। नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून को मंजूरी दे दी गई है। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाया है। इस बार भी किसानों की सुविधा के लिए यूपी से अधिक गन्ने का समर्थन मूल्य दिया गया है। कृषि, बागवानी, पशुपालन के लिए हर क्षेत्र को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में 14 से ज्यादा पुलों का निमार्ण किया है। ज्वालापुर क्षेत्र की कई योजनाएं स्वीकृत हो गई हैं और कई योजनाओं के शासनादेश होने अभी बाकी हैं। हरिद्वार लोकसभा में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य किए गये हैं और कई कार्य पाइपलाइन में हैं। *हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर* बनाने पर कार्य जारी है। जिसे 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। कांवड़ियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए कावड़ पट्टी को स्थाई रूप से विकसित किया जा रहा है। हरिद्वार में युवाओं के लिए ओपन जिम से लेकर स्पोर्टस जोन विकसित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए मेडिकल कॉलेज के निर्माण के साथ ही महिला अस्पताल का विस्तार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  धामी सरकार मोदी के मार्गदर्शन में सैनिकों और उनके परिवार को मिलने वाली सुविधाओं में वृद्धि करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध: धामी सरकार ने उत्तराखण्ड के वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों को देय एकमुश्त अनुदान राशि में भी वृद्धि की है धामी सरकार ने उत्तराखण्ड से द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों की वीरांगनाओं एवं वेटरन की पेंशन बढ़ाकर 10 हजार रूपये की धामी जी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनकी विधवाओं की प्रतिमाह पेंशन बढ़ाकर 25 हजार की धामी ने विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी मुख्यमंत्री ने विजय दिवस पर भूतपूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया मुख्यमंत्री ने कि घोषणा : सैनिक आश्रितों को भर्ती पूर्व दिये जाने वाले प्रशिक्षण के दौरान भोजन व्यवस्था के लिए प्रतिदिन दी जाने वाली धनराशि बढ़ाकर 225 रूपये विजय दिवस: आज का दिन भारतीय सेना के वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का उत्सव मनाने का दिन : धामी विजय दिवस: 1971 का युद्ध अमानवीयता पर मानवता, दुराचार पर सदाचार और अन्याय पर न्याय की जीत का युद्ध था:धामी उत्तराखंड की भूमि, देवभूमि होने के साथ-साथ पराक्रम और बलिदान की भूमि भी है:धामी 1971 के भारत-पाक युद्ध में वीरभूमि उत्तराखंड के 255 जवानों ने भारत मां की रक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग किया था: धामी प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन के अनुरूप देहरादून में पांचवे धाम सैन्य धाम का निर्माण कार्य प्रगति पर : धामी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जवानों का मनोबल तेजी से बढ़ा है: धामी सैन्य परिवारों के लिए विशेष योजनाएं बने, जिससे एक सैनिक को युद्ध में लड़ते समय अपने परिवार की चिंता न हो: धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गांधी पार्क, देहरादून में विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने भूतपूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। विजय दिवस के अवसर पर आयोजित निबंध एवं कला प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि सैनिक आश्रितों को भर्ती पूर्व दिये जाने वाले प्रशिक्षण के दौरान भोजन व्यवस्था के लिए प्रतिदिन दी जाने वाली धनराशि 80 रूपये से बढ़ाकर 225 रूपये प्रति प्रशिक्षणार्थी की जायेगी राज्य के गढ़वाल और कुमांऊ मण्डल में सैनिक आश्रित युवाओं को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा 56 दिनों का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन भारतीय सेना के वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का उत्सव मनाने का दिन है। 1971 का युद्ध अमानवीयता पर मानवता, दुराचार पर सदाचार और अन्याय पर न्याय की जीत का युद्ध था। आज ही के दिन वर्ष 1971 में पाकिस्तान के 93,000 से अधिक सैनिकों ने हमारे वीर बहादुर सैनिकों के समक्ष घुटने टेके थे। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, किसी भी सेना का यह सबसे बड़ा आत्मसमर्पण था। यह युद्ध भारत के वीरों के अटल संकल्प और बलिदान का प्रत्यक्ष उदाहरण था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की भूमि, देवभूमि होने के साथ-साथ पराक्रम और बलिदान की भूमि भी है। 1971 के भारत-पाक युद्ध में वीरभूमि उत्तराखंड के 255 जवानों ने भारत मां की रक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग किया था। इस युद्ध में अपने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देने वाले प्रदेश के 74 सैनिक विभिन्न वीरता पदकों से सम्मानित हुए थे। ऐसे सभी वीरों के बलिदान की अमर गाथाएं आज भी हमारे युवाओं को प्रेरणा देने का काम करती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन के अनुरूप देहरादून में पांचवे धाम सैन्य धाम का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह धाम उन सभी वीरों को हमारी ओर से एक विनम्र श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह किये बिना तिरंगे की शान के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। यह सैन्य धाम आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्र आराधना के एक दिव्य प्रेरणा पुंज के रूप में कार्य करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जवानों का मनोबल तेजी से बढ़ा है। आज हमारे सैनिक अत्याधुनिक हथियारों से लैस हैं, उनकी सहायता और सुरक्षा के लिए विश्व स्तरीय उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। आज हमारे सैनिकों का मनोबल इतना ऊंचा है कि वो दुश्मन के घर में घुस कर उस पर कार्रवाई करने में समर्थ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में उनका प्रयास रहता है कि सैन्य परिवारों के लिए विशेष योजनाएं बने, जिससे एक सैनिक को युद्ध में लड़ते समय अपने परिवार की चिंता न हो। राज्य सरकार प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सैनिकों और उनके परिवार को मिलने वाली सुविधाओं में वृद्धि करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड के वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों को देय एकमुश्त अनुदान राशि में भी वृद्धि की है। जिसके तहत परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिक को 30 लाख से 50 लाख, महावीर चक्र 20 लाख से 35 लाख, कीर्ति चक्र 20 लाख से 35 लाख, वीर चक्र और शौर्य चक्र 15 से 25 लाख और सेना गेलेन्ट्री मेडल 07 लाख से 15 लाख करने को मंजूरी दी गई। उत्तराखण्ड से द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों की वीरांगनाओं एवं वेटरन की पेंशन प्रतिमाह 8 हजार रूपये से बढ़ाकर 10 हजार रूपये की है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनकी विधवाओं की प्रतिमाह पेंशन 21 हजार से बढ़ाकर 25 हजार की गई है। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, सचिव सैनिक कल्याण दीपेन्द्र चौधरी, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, एसएसपी अजय सिंह, निदेशक सैनिक ब्रिगेडियर कल्याण अमृत लाल (से.नि), मेजर जनरल सम्मी सबरवाल(से.नि), रियर एडमिरल ओ.पी.सिंह राणा(से.नि), ब्रिगेडियर के.जी बहल(से.नि) एवं पूर्व सैन्य अधिकारी और वीरांगनाएं उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कोरोना काल के बाद फ्री में लोगो को वैक्सीन लगाने का कार्य किया गया है। *प्रधानमंत्री जी ने एक अभिभावक के रूप में प्रत्येक देशवासी की सेवा की है।* उन्होंने गरीबों के घर का चूल्हा जलता रहे इसके लिए गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की। आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि से गरीबों का कल्याण हुआ है। गरीबों का दु:ख दर्द भारत मां के लाल प्रधानमंत्री मोदी जी ने ही समझा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज़ादी के बाद जिन सरकारों ने इस देश में राज किया उन्होंने सीमांत राज्यों, सीमांत जिलों एवं क्षेत्र को विकास से वंचित रखा। विपक्षियों ने नारा दिया कि गरीबी हटाओ और इन्होंने गरीबों को हटाना शुरू कर दिया। *जिन्होंने 60 साल तक राज किया वह स्वयं खत्म होने की कगार पर हैं। कांग्रेस ताश के पत्तों की तरह बिखरती जा रही है*। उन्होंने कहा हरिद्वार से पहले हरीश रावत जी चुनाव लड़ते थे, इस बार वह अपने बेटे को चुनाव में लेकर आए हैं। *परिवार में ही पार्टी आगे बढ़ रही है*। हरिद्वार में कांग्रेस का कुनबा बिखरता जा रहा है। कांग्रेस को जनता के दुख से कोई लगाव नहीं है, इन्हें सिर्फ अपने परिवारवाद की चिंता है। *विपक्ष के नौसिखिया नेता सनातन को खत्म करने की बात करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा सनातन हमेशा था, है और रहेगा।*

मुख्यमंत्री ने सभी सनातन प्रेमियों से अपील करते हुए कहा कि ठगबंधन के लोगों से सतर्क रहना है। हमें मिलकर ऐसी ताकतों को रोकना है, जिनका हित देश नहीं अपितु अपनी पार्टी से होता है। सत्ता में आकर इन्होने देश के साथ समझौते करने हैं। देश की एकता एवं अखंडता के लिए यह लोग खतरा हैं। *इन्होंने अपना नाम ’’इंडिया’’ रख लिया हो परन्तु इन्हें ’’भारत’’ नाम से चिढ़ है*। विपक्षियों को भारत माता की जय और वंदे भारत बोलने से चिढ़ होती है। उन्होंने कहा आज चीन, पाकिस्तान जैसे देश और विपक्षी नहीं चाहते हैं कि आदरणीय मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बनें।

यह भी पढ़ें -  मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैम्प कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश में बारिश न होने से फसलों को नुकसान हो रहे नुकसान की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने सभी माताओं-बहनों, बुजुर्गों और युवा मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि इस बार सभी को 400 पार के नारे को सार्थक करके दिखाना है। साथ ही हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारी मतों से विजय बनाकर प्रधानमंत्री मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, जिला अध्यक्ष भाजपा संदीप गोयल, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, डॉ. जयपाल चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *