Saturday, October 24News That Matters



जब कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे तो उन्हे भी बखूबी अहसास हो जाएगा कि जनता तीसरी बार मोदी जी को पीएम बनाने के लिए संकल्पबद्ध है

जनता को मोदी की विकास आधारित राजनीति पर विश्वास विपक्ष के झूठ पर नही: भट्ट

राज्य की महान राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को लगातार तीसरी बार आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है ।

भट्ट ने कहा कि भाजपा सकारात्मक मुद्दों के साथ चुनाव मैदान में मौजूद हैं, वहीं मुद्दाविहीन विपक्ष भ्रम और झूठ फैलाने वाले पैंतरे आजमा रहा है

जब कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे तो उन्हे भी बखूबी अहसास हो जाएगा कि जनता तीसरी बार मोदी जी को पीएम बनाने के लिए संकल्पबद्ध है

कांग्रेस लगातार दुखद अंकिता प्रकरण पर राजनीति करते हुए उसकी दिवंगत आत्मा को अपमानित करने का पाप कर रही हैं.

भाजपा ने कांग्रेसी बयानबाजियों पर पलटवार कर कहा कि जनता को मोदी जी की विकास आधारित राजनीति पर विश्वास है, विपक्ष की झूठ एवं भ्रमित करने वाली राजनीति पर नही है । जब कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे तो उन्हे भी बखूबी अहसास हो जाएगा कि जनता तीसरी बार मोदी जी को पीएम बनाने के लिए संकल्पबद्ध है ।

विभिन्न विषयों पर मीडिया के सवालों पर आधारित बयान जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि हम पीएम श्री नरेंद्र मोदी और सीएम श्री पुष्कर धामी के कामों के आधार पर जनता से आशीर्वाद लेने जा रहे हैं । एक दशक में मोदी जी ने देश को चौमुखी विकास के साथ धार्मिक सांस्कृतिक उन्नयन के शीर्ष पर पहुंचाने का काम किया है । इतना ही नहीं देश की राजनीति के तौर तरीकों में भी वे सकारात्मक परिवर्तन लाने में सफल हुए हैं। उनके नेतृत्व में आज संगठन द्वारा की जाने वाली विकास एवं गरीब कल्याण के मुद्दे की राजनीति को जनता स्वीकार रही है । पार्टी के सभी उम्मीदवार, 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने और वर्तमान दशक को देवभूमि का दशक बनाने का संकल्प लेकर जनता के मध्य पहुंच रहे हैं ।

यह भी पढ़ें -  पुलिस लाइन देहरादून में उत्तराखंड पुलिस द्वारा आयोजित 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप 2022 के समापन समारोह की शुरुआत में खिलाड़ियों के द्वारा मार्च पास्ट एवं तीरंदाजी प्रदर्शन

उन्होंने पलटवार कर कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार गोदियाल और प्रदेश अध्यक्ष माहरा द्वारा अग्निवीर योजना एवं कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवालों का जवाब तो स्वयं जनता कई मर्तबा दे चुकी है। आज अग्निवीर भर्तियों में युवाओं की बढ़चढ़ कर हो भागेदारी कांग्रेस को हजम नही हो रही है तभी भ्रम फैलाने की नीति पर काम कर रहे हैं । उन्होंने कटाक्ष किया कि कांग्रेस परिवार से हो सकता हो कोई सैन्य सेवा में नही गया हो, क्योंकि उनकी प्राथमिकता अलग है। लेकिन भाजपा राष्ट्र प्रथम के विचार के साथ आगे बढ़ती है। यही वजह है पार्टी का परिवार देश रक्षा में जीवन खफाने वाले वीर जवानों और देश को अग्निवीर देने वालों से भरा पड़ा है।

उन्होंने अफसोस जताया कि कांग्रेस लगातार दुखद अंकिता प्रकरण पर राजनीति करते हुए उसकी दिवंगत आत्मा को अपमानित करने का पाप कर रही हैं । जबकि सभी ने देखा है कि इस घटना के संज्ञान में आते ही आरोपियों की गिरफ्तारी और साक्ष्य एकत्र करने समेत तमाम जांचों से जनता और न्यायालय दोनों पूरी तरह संतुष्ट हैं । वहीं आज यह प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है और शीघ्र ही दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने के लिए सरकार पीड़ित परिवार के साथ मिलकर कानूनी लड़ाई लड़ रही है । बावजूद कांग्रेस पार्टी राजनैतिक लाभ के लिए इस मुद्दे पर झूठ परोस रही है । जनता इस दौरान हुए चुनावों में कांग्रेस को हराकर एवं उनके ऐसे राजनैतिक कार्यक्रमों से दूरी बनाकर अपनी राय सार्वजनिक कर चुकी है ।

श्री भट्ट ने कहा कि भाजपा सकारात्मक मुद्दों के साथ चुनाव मैदान में मौजूद हैं, वहीं मुद्दाविहीन विपक्ष भ्रम और झूठ फैलाने वाले पैंतरे आजमा रहा है । जब वे लोग मैदान में उतरेंगे तो उन्हे भी बखूबी अहसास हो जाएगा कि राज्य की महान राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को लगातार तीसरी बार आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है ।

यह भी पढ़ें -  देवभूमि में कानून व्यवस्था और स्वरूप बिगाड़ने की किसी को छूट नहीं है। इस कानून का राज्य में कड़ाई से पालन कराया जाएगा:धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *