Saturday, October 24News That Matters



काठगोदाम से हनुमानगढ़ी के बीच रोपवे निर्माण से हल्द्वानी एवं नैनीताल के बीच जाम की समस्या का समाधान होगा:धामी

नैनीताल जिले के काठगोदाम से हनुमानगढ़ी के बीच रोपवे के निर्माण कार्य हेतु निविदा आमंत्रित करने पर मुख्यमंत्री धामी ने गडकरी का आभार व्यक्त किया

उत्तराखंड राज्य में निरंतर रोड, रेल, रोपवे एवं अन्य कनेक्टिविटी पर विकास कार्य तेज गति के साथ निरंतर जारी हैं

काठगोदाम से हनुमानगढ़ी के बीच रोपवे निर्माण से हल्द्वानी एवं नैनीताल के बीच जाम की समस्या का समाधान होगा:धामी

नैनीताल एवं आस पास के क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से यह परियोजना इस क्षेत्र के लिए गेम चेंजर साबित होगी

नैनीताल जिले के काठगोदाम से हनुमानगढ़ी के बीच रोपवे के निर्माण की अनुमानित लागत ₹ 1592.87 करोड़ है। रोपवे की लंबाई 14.700 कि.मी है

नैनीताल जिले के *काठगोदाम से हनुमानगढ़ी* के बीच रोपवे के निर्माण कार्य हेतु निविदा आमंत्रित करने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य में निरंतर रोड, रेल, रोपवे एवं अन्य कनेक्टिविटी पर विकास कार्य तेज गति के साथ निरंतर जारी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि काठगोदाम से हनुमानगढ़ी के बीच रोपवे निर्माण से हल्द्वानी एवं नैनीताल के बीच जाम की समस्या का समाधान होगा एवं नैनीताल एवं आस पास के क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से यह परियोजना इस क्षेत्र के लिए गेम चेंजर साबित होगी ।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड ने उत्तराखंड राज्य में जिला नैनीताल के काठगोदाम से हनुमानगढ़ी के बीच रोपवे के निर्माण, संचालन और रखरखाव के लिए हाईब्रिड एन्यूटी मोड के माध्यम से निवदाएं आमंत्रित की हैं। नैनीताल जिले के काठगोदाम से हनुमानगढ़ी के बीच रोपवे के निर्माण की अनुमानित लागत ₹ 1592.87 करोड़ है। रोपवे की लंबाई 14.700 कि.मी है।

यह भी पढ़ें -  प्रसिद्ध पर्यावरणविद्ध डाॅ अनिल प्रकाश जोशी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था पयार्वरण संरक्षण एवम् संवद्धन से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर हुई चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *