Sunday, October 25News That Matters



कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात करते पतंजलि का प्रतिनिधि मंडल

कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात करते पतंजलि का प्रतिनिधि मंडल

कृषि मंत्री गणेश जोशी से कैंप कार्यालय में पतंजलि के डीजीएम डॉ.ऋषि कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की.

देहरादून, 29 जनवरी।

सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी से आज कैंप कार्यालय में पतंजलि के डीजीएम डॉ.ऋषि कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की।
इस अवसर पर पतंजलि प्रतिनिधि मंडल द्वारा कृषि मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया गया कि पतंजलि एवं प्रकृति आर्गनिक इडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में अनेक कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कृषि मंत्री गणेश जोशी से जनपद हरिद्वार हनी ट्रेसेबिलिटी सिस्टम के क्रियान्वयन की स्वीकृति और पतंजलि योगपीठ फेज हरिद्वार नेशनल बी बोर्ड (NBB) के द्वारा संचालित ट्रेनिंग प्रोग्राम मधु-पालकों के ट्रेनिंग कार्यक्रम की स्वीकृति तथा उत्तराखंड की न्याय पंचायत में बी-पीओएस ईआरपी प्रणाली के कार्यान्वयन की स्वीकृति का अनुरोध किया गया।
उन्होंने कहा पतंजलि के लंबित प्रोजेक्टों के क्रियान्वयन के उपरांत कृषकों बागवानों को फायदा पहुंचेगा। मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधि मंडल को सकारात्मक आश्वासन देते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित निदेशक कृषि को मामले में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया

इस अवसर पर डीजीएम पतंजलि ऋषि कुमार, प्रवेश पटेल, सुमित अग्रवाल, आर.आर.वर्मा कृषि निदेशक केसी पाठक आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने सुबह से 7,बजे से हीं नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 के हरी नगर से मेडिसिटी कॉलोनी बिगवाड़ा भट्टा कॉलोनी आदि विभिन्न जगहों पर जनसंपर्क किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *