Saturday, October 24News That Matters



महाराज ने अपने कैम्प कार्यालय परिसर में किया ध्वजारोहण

महाराज ने अपने कैम्प कार्यालय परिसर में किया ध्वजारोहण

 

 

 

देहरादून।

 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सुभाष रोड़ स्थित अपने कैम्प कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सुभाष रोड़ स्थित अपने कैम्प कार्यालय परिसर में अपने स्टाफ की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी से गणतंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का निरंतर विकास हो रहा है। ध्वजारोहण के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री महाराज की पुत्रवधू मोहिना सिंह भी मौजूद रहीं।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ निजी सचिव, सतेन्द्र सिंह सजवाण, निशीथ सकलानी, अभिषेक शर्मा, कृष्णमोहन रतूड़ी, सुरेश कुमार, राजन रावत, सौरव कुमार, जितेन्द्र सिलोड़ी, मयंक मियां, शुभम मौर्य, वीरेंद्र नेगी, एस.आई. एपी सचिन अग्रवाल, प्रदीप कुमार, सोमपाल, सुंदर रावत, मेघा, रमेश कुमार, प्रहलाद गौरोला, युद्धवीर, भजन सिंह दानू, अजय तिवारी, गंगा सिंह, राजीव, सचिन कुमार, धर्मेंद्र उनियाल, कुलदीप, सुमित आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  अभियुक्त के कब्जे से 910 ग्राम अवैध चरस बरामद पढ़े पूरी ख़बर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *