Saturday, October 24News That Matters



खेल मंत्री रेखा आर्या की खेल निदेशालय के खेल सचिवालय में ली विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए अहम दिशा निर्देश

“निर्णय”,राज्य में कार्यरत 500 कोच करेंगे 2500 मेडलिस्ट तैयार, प्रति कोच 5 मेडलिस्ट तैयार करने का लक्ष्य, खिलाड़ियो को मिलेगा लाभ-रेखा आर्या

सभी अधिकारी मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर करें त्वरित कार्य,फ़ाइल ना पड़े लंबित : रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या की खेल निदेशालय के खेल सचिवालय में ली विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए अहम दिशा निर्देश

आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने खेल निदेशालय में विभागीय अधिकारियों के साथ इस वर्ष प्रस्तावित राष्ट्रीय खेल और माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं के संबंध में बैठक ली।बैठक में विभागीय अधिकारियों से राष्ट्रीय खेलों के खेल मैदानों के निर्माण व अवस्थापना के बारे में जानकारी ली।कहा कि राष्ट्रीय खेल की मेजबानी मिलना राज्य के लिए खुशी की बात है। हम राष्ट्रीय राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी निर्माण कार्य अवशेष रह गए हैं उन्हें तय समय पर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करा लिया जाए।

खेल मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेल के मद्देनजर यह बैठक आहूत की गई जिसमें अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यो को जो अधूरे है उन्हें जल्द पूरा करने के लिए कहा है।साथ ही यह निर्णय लिया गया कि *राज्य में कार्यरत करीब 500 कोच पांच-पांच मेडलिस्ट को राष्ट्रीय खेलो के लिए तैयार करेंगे।* कहा कि ऐसे में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियो की प्रतिभा सामने निखर कर आएगी और हम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा,निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर,एडिशनल डायरेक्टर अजय अग्रवाल , प्राचार्य राजेश ममगाईं सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  उतराखंड. पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल द्वारा समस्त जिलाधिकारियों एवं उपस्थित अन्य अधिकारियों को जल जीवन मिशन के कार्यों को समयबद्ध रूप से गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप कार्यो को सम्पादित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *