Saturday, October 24News That Matters



विजय दिवस की तैयारियों के लिए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक दिए ये निर्देश

विजय दिवस की तैयारियों के लिए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक दिए ये निर्देश


16 दिसम्बर को विजय दिवस: मंत्री जी ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए निर्देश

मंत्री गणेश जोशी ने विजय दिवस के अवसर पर आ सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए

विजय दिवस पर 1971 के युद्ध में शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और आश्रितों को कार्यक्रम में सम्मिलित किया जाए : जोशी

देहरादून, 12 दिसम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री ने मंगलवार को हाथीबड़कला स्थित शासकीय आवास में आगामी 16 दिसम्बर को विजय दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों ओर उसकी रूपरेखा के संबंध में विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विजय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा कि 1971 के युद्ध में शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और आश्रितों को कार्यक्रम में सम्मिलित किया जाए।
गौरतलब है कि 16 दिसम्बर को देहरादून स्थित गांधी पार्क में विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमे शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं व आश्रितों को सम्मानित भी किया जाएगा।
इस अवसर पर सचिव दीपेंद्र चौधरी, सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल, ज़िला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल जीएस चंद सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  चंपावत में संवेदना की मिसाल, धामी सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *