Monday, October 19News That Matters



बाबा बौखनाग जी के आशीर्वाद से सभी श्रमिक सुरक्षित बाहर निकल आये हैं, जल्द बनेगा भगवान बौखनाग का भव्य मंदिर :धामी

बाबा बौखनाग जी के आशीर्वाद से सभी श्रमिक सुरक्षित बाहर निकल आये हैं, जल्द बनेगा भगवान बौखनाग का भव्य मंदिर :धामी

 

 

जो सुरंग में फंसे थे उन श्रमिकों को एक-एक लाख की आर्थिक सहायता देगी धामी सरकार

धामी सरकार है ना : एक लाख की आर्थिक सहायता, पूरा इलाज, घर जाने तक की पूरी मदद देंगे

मुख्यमंत्री धामी ने कहा जो सुरंग में फंसे थे उन सभी श्रमिकों को एक एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगे

मुख्यमंत्री धामी ने कहा जल्द बनेगा भगवान बौखनाग का भव्य मंदिर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाबा बौखनाग और देवभूमि के देवी-देवताओं की कृपा से ऑपरेशन सफल हुआ है

 

 

सिलक्यारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों सभी श्रमिकों को सरकार एक एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अस्पताल में इलाज और घर जाने तक की पूरी व्यवस्था की जाएगी।
सिलक्यारा में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में इलाज पर होने वाला खर्चा सरकार उठाएगी।इनके अलावा परिजनों और श्रमिकों के खाने, रहने की भी व्यवस्था सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों के स्वस्थ होने पर सरकार की तरफ से एक एक लाख रुपये के चेक बतौर आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाएंगे। इसके अलावा घर जाने तक का पूरा खर्चा भी सरकार वाहन करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा जल्द बनेगा भगवान बौखनाग का भव्य मंदिर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाबा बौखनाग और देवभूमि के देवी-देवताओं की कृपा से ऑपरेशन सफल हुआ है। कहा कि बौखनाग देवता का सिलक्यारा में भव्य मंदिर बनाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा बौखनाग के आशीर्वाद से सभी श्रमिक सुरक्षित बाहर निकल आये हैं। कहा कि ग्रामीणों ने बाबा बौखनाग के मंदिर बनाने की मांग उठाई है। इस मांग को सरकार पूरा करेगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि, जल्द मंदिर निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी जाए।

यह भी पढ़ें -  यशपाल आर्य का कांग्रेस में आना भाजपा राज के अंत की शुरुआत है-धस्माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *