Saturday, October 24News That Matters



मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सड़को पुलों,आंतरिक मार्गों की प्रगति की समीक्षा कर मंत्री गणेश जोशी ने दिए ये निर्देश

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सड़को पुलों,आंतरिक मार्गों की प्रगति की समीक्षा कर मंत्री गणेश जोशी ने दिए ये निर्देश

मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों के लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने खराब सड़को की मरम्मत के भी अधिकारियों को निर्देश दिए

 

 

देहरादून,03 नवम्बर।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र की सड़को, पुलो के निर्माण से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली

मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों के लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल सड़को, पुलों, आंतरिक मार्गो के निर्माण कार्यों की प्रगति जानकारी लेते हुए अधिकारियों को मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने मोटीधार मसराना, बार्लोगंज-चामासारी लुहारीगढ़, छमरोली से डोमकोट, गढ़ भुरांस खंड, चामासारी से तलवाड़ी गाड़ होते हुए राजपुर टोल से रिस्पना, रिखोली हल्दुखाल में सेतु निर्माण सहित मार्ग का निर्माण गलज्वाड़ी, संतला देवी, क्यारा-धनोल्टी, सहित कई जगहों की आंतरिक सड़क मार्गों के सेतु निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त मंत्री ने आपदा में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का निर्माण कार्य भी जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने भूमि के लंबित प्रकरणों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को खराब सड़को की मरम्मत के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण में फॉरेस्ट क्लिरेंस की आ रही दिक्कतों को शीघ्र निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने फॉरेस्ट क्लिरेंस से संबंधित कार्यों को लेकर वन विभाग के अधिकारियों के आपसी समन्वय स्थापित किया जाए। इस दौरान मंत्री ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों हेतु किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली।

इस अवसर पर ईई जितेंद्र त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  मेक्सिको में आयोजित तीन दिवसीय थोक बाजारों का विश्व संघ सम्मेलन 2023 के दूसरे दिन कॉन्क्लेव में प्रतिभाग करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *