Saturday, October 24News That Matters



महंत बालकनाथ योगी जी ने श्री दरबार साहिब में श्री महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट

महंत बालकनाथ योगी जी ने श्री दरबार साहिब में श्री महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट

महंत बालकनाथ योगी जी ने श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में मत्था टेका व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के दर्शन किए। श्री महाराज जी ने श्री दरबार साहिब की परम्परानुसार शॉल पहनाकर महंत बालकनाथ योगी जी का स्वागत किया। दोनों महानुभावों नें शिक्षा व स्वास्थ्य सहित कई विषयों पर चर्चा की। महंत बालकनाथ योगी जी ने श्री महाराज जी के नेतृत्व में श्री दरबार साहिब श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन व श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा क्रमशः समाज सेवा शिक्षा चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा एवं सराहना कीमहंत बालकनाथ योगी जी वर्तमान में श्री बाबा मस्तनाथ मठ में गद्दीनशीन हैं इसके साथ.साथ वे बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय ;अस्थल बोहर के कुलाधिपति भी है वे अलवर से लोकसभा सांसद तथा राजस्थान में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी है

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *