Friday, September 4News That Matters


बोला उत्तराखंड:  बागेश्वर की जनता ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की नीतियों और योजनाओं पर विश्वास किया है

बोला उत्तराखंड:  बागेश्वर की जनता ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की नीतियों और योजनाओं पर विश्वास किया है

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा की बागेश्वर सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास की जीत पर क्षेत्रीय जनता के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में बागेश्वर की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और प्रदेश सरकार की नीतियों व कल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाई है। उधरभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा की बागेश्वर सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास की जीत पर क्षेत्रीय जनता के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में बागेश्वर की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और प्रदेश सरकार की नीतियों व कल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाई है। उधर,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को फोन कर उपचुनाव में जीत पर शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बागेश्वर की जीत पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास को श्रद्धांजलि है। स्वर्गीय दास के समय रुके हुए कार्यों और उनके सपनों को पूरा किया जाएगा। बागेश्वर की जनता ने जो विश्वास प्रदेश सरकार पर जताया है,उसकी अपेक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र का विकास किया जाएगा। उन्होंने जीत के लिए पार्टी प्रत्याशी पार्वती दास के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बधाई दी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भी बागेश्वर की जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर की जनता ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की नीतियों और योजनाओं पर विश्वास किया है।

यह भी पढ़ें -  धामी कार्यशैली इतनी मजबूत है कि हर विभाग, हर योजना, हर फैसला एक "परफेक्ट स्ट्रोक" की तरह लगता है।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *