Saturday, October 24News That Matters



सीएम धामी के निर्देश पर राज्य कर विभाग की बड़ी कारवाई, 6.4 करोड़ की चोरी पकड़ी.. ..भ्रष्टाचार पर वार जारी

सीएम धामी के निर्देश पर राज्य कर विभाग की बड़ी कारवाई, 6.4 करोड़ की चोरी पकड़ी.. ..भ्रष्टाचार पर वार जारी

मुख्यमंत्री द्वारा कर चोरी के ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही किए जाने के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को राज्य कर विभाग, उत्तराखण्ड की सी०आई०यू० टीम ने रुड़की हरिद्वार तथा देहरादून की फार्मा निर्माण कम्पनियों तथा फार्मा की ट्रेडिंग इकाइयों की कुल 09 इकाइयों पर छापा मारा। इन फर्मों द्वारा फार्मा पैकिंग मैट्रियल तथा अन्य वस्तुओं की खरीद दिल्ली, गुजरात तथा मध्यप्रदेश की इकाइयों से दर्शायी जा रही थी जबकि गोपनीय जांच पर इन इकाइयों से माल के परिवहन का प्रमाण नहीं मिलें। इनमें कई फर्म अस्तित्वहीन थी या एक चेन बनाकर ITC का लाभ देने के लिए सिर्फ बिल जारी किये जा रहे थे।

जांच पर 04 फर्म अस्तित्वहीन पाई गई तथा पूरे मामले में प्रथम दृष्ट्या लगभग 64 करोड़ की कर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। विभाग ने तत्काल इन इकाइयों की 2.43 करोड़ की ITC को ब्लॉक करने तथा बैंक अकांउट फ्रीज करने की कार्यवाही कर दी है। जांच के दौरान कई फर्मों ने अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए लगभग 30 लाख रुपये जमा भी करा दिये गये हैं। बोगस बिलिंग के माध्यम से कर चोरी करने वाली कई फर्म विभाग के रडार पर हैं।

यह भी पढ़ें -  प्रथम सीमान्त गाॅव /वाइबै्रंट गाॅव माणा में आयोजित हुआ जनसंवाद विकास कार्यों की हुई समीक्षा बैठक जाने क्या थे चर्चा के बिंदु और सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन दीपक कुमार ने क्या दिया निर्देश ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *