Saturday, October 24News That Matters



बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को मानसिक दिवालियापन करार दिया

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को मानसिक दिवालियापन करार दिया

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्री बदरीनाथ धाम पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुएj इसे उनका मानसिक दिवालियापन करार दिया है।

 उन्होंने  सपा तथा कांग्रेस को सनातन विरोधी बताया। कहा कि हिंदू  तीर्थ स्थलों के बारे में ऐसे बयान देना इन पार्टियों के एजेंडे का हिस्सा है। कहा कि कांग्रेस को मौर्य के बयान पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, क्योंकि समाजवादी पार्टी उनके गठबंधन की सहयोगी है।

अजेंद्र ने कहा कि ऐतिहासिक प्रमाण है कि बदरीनाथ धाम युगों से विद्यमान है। पुराणों व शास्त्रों में बद्रिकाश्रम का वर्णन मिलता है। आदि गुरु शंकराचार्य ने बदरीनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार किया। अत: स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का कोई तार्किक आधार नहीं है।

 

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्ति को गैंगस्टर एक्ट में किया जायेगा सीज (दीपक बडोला हत्या प्रकरण)  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *