Saturday, October 24News That Matters



स्वास्थ्य सचिव डाॅ आर.राजेश कुमार ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक बनाने व नर्सिंग सेवाओं को और बेहतर बनाने पर हुई चर्चा

स्वास्थ्य सचिव डाॅ आर.राजेश कुमार ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक बनाने व नर्सिंग सेवाओं को और बेहतर बनाने पर हुई चर्चा

 

 

 श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल  स्वास्थ्य सेवाओं में राज्य सरकार का मबजूत सहयोगी : स्वास्थ्य सचिव डॉ राजेश कुमार  

देहरादून।

 उत्तराखण्ड सचिव स्वास्थ्य डाॅ आर.राजेश कुमार व नर्सिंग काउंसिल उत्तराखण्ड के कुलसचिव डाॅ राम कुमार ने शनिवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। स्वास्थ्य सचिव व कुलसचिव ने श्री महाराज जी के साथ शिष्टाचार भेंट की। उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सुविधाओं व नर्सिंग सेवाओं को और बेहतर बनानेए मेडिकल शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक बनाने जैसे महत्वपूर्णं बिन्दुओं पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ विस्तृत चर्चा हुई। 

शनिवार सुबह 10 बजे उत्तराखण्ड सचिव स्वास्थ्य डाॅ आर. राजेश कुमार व नर्सिंग काउंसिल उत्तराखण्ड के कुलसचिव डाॅ राम कुमार श्री दरबार साहिब पहुंचे। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। स्वास्थ्य सचिव डाॅ आर  राजेश कुमार ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को स्वास्थ्य सेवाओं में राज्य सरकार का मबजूत सहयोगी बताया। 

डाॅ राम कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में डाॅक्टरों के साथ साथ नर्सिंग स्टाफ की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्णं हैं। राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए डाॅक्टर की कमी को पूरा करने के साथ साथ कुशल नर्सिंग स्टाफ को तैयार करना भी बड़ा लक्ष्य है। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सचिव स्वास्थ्य व कुलसचिव को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालयए श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेजए स्कूल आॅफ नर्सिंग के कार्यों से अवगत कराया।

 

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और सहयोग राज्य के लिए प्रेरणादायक है और इससे उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद मिलेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *