Sunday, October 25News That Matters



फैंसी ड्रैस मे आस्था, मूक अभिनय में अजय, क्विज में सोनाली ने प्रथम स्थान हासिल किया पंजाबी, राजस्थानी, भोजपुरी सहित बॉलीवुड गीतों की मधुर धुनों पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं

बुके बनाने में कनिका, वीडियो बनाने में शिवानी धामी

और माइक्रोटीचिंग मे शिवानी कुमार अव्वल

एसजीआरआर स्कूल ऑफ नर्सिंग में धूमधाम से मनाया गया अर्न्तराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस

फैंसी ड्रैस मे आस्था, मूक अभिनय में अजय, क्विज में सोनाली ने प्रथम स्थान हासिल किया

पंजाबी, राजस्थानी, भोजपुरी सहित बॉलीवुड गीतों की मधुर धुनों पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं

 

देहरादून।

 

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ नर्सिंग में अर्न्तराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। अन्तर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के उपलक्ष्य स्कूल ऑफ नर्सिंग में विभिन्न कार्यक्रमों व प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया। उत्कृष्ट प्रदशर््ान करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। नर्सिंग स्टाफ ने एक दूसरे को इस सेवा पर्व की शुभकामनाएं दीं व एक दूसरे की हौंसलाफजाई की। अनतर्राष्ट्रीय नर्सिंग डे के अवसर पर लैंप लाइटिंग की गई व ओथ टेकिंग सेरेमनी हुई। हर वर्ष 12 मई को फलोरेंस नाइटेंगेल की याद में दुनिया भर में नर्सिंग डे मनाया जाता है। नर्सिंग छात्र-छात्राएं लैंप लाइटिंग कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं व नर्सिंग पेशे के प्रति शपथ लेते हैं। अर्न्तराष्ट्रीय नर्सिंग काउंसिल ने इस वर्ष 2023 का थीम अवर नर्सेज अवर फ्यूचर रखा है।
फ्लावर बुके प्रतियोगिता में कनिका प्रथम, अंकिता अमोली द्वितीय व अन्नता गुरूंग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। रील मेकिंग में शिवानी धामी को प्रथम, सोनाली को द्वितीय व याशिका को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। माइक्रो टीचिंग मे शिवानी को प्रथम, सोनाली को द्वितीय व अंजलि को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। बैस्ट आउट ऑफ वेस्ट में दिशा थापा को प्रथम अंशू व पायल को द्वितीय व राधिक व यंकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
शुक्रवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज के सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ यशबीर दीवान, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अजय कुमार खण्डूड़ी, स्कूल ऑफ नर्सिंग की डीन डॉ जी. रामालक्ष्मी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया।
मुख्य अतिथि डॉ यशबीर दीवान ने कहा कि नर्सिंग का पेशा सेवा से जुड़ा है। स्टाफ को अपने विषय ज्ञान के साथ साथ सेवा भाव को भी परिलक्षित करना होता है तभी वह अपने नर्सिंग पेशे के साथ शत प्रतिशत न्याय कर सकता है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अजय कुमार खण्डूडी ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय स्कूल ऑफ नर्सिंग की एसोसिएट प्रोफेसर कीर्ति हरजाई द्वारा लिखी गई पुस्तक मिडवाइफरी एण्ड गाइनेकॉलॉजिकल नर्सिंग का विमोचन डॉ यशबीर दीवान द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राएं व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  जयप्रकाश आजाद: जीवनभर सेवा और देशभक्ति के बाद श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज को देहदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *