Saturday, April 18News That Matters

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 31मार्च को उत्तराखंड दौरा सूत्र के हवाले से खबर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत..योग गुरु रामदेव से भी कर सकते हैं मुलाकात

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 31मार्च को उत्तराखंड दौरा
सूत्र के हवाले से खबर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत..योग गुरु रामदेव से भी कर सकते हैं मुलाकात

 

 

 

सूत्रों के हवाले से खबर उत्तराखंड आयेंगे 31 मार्च को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह!

हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का 113 वा दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे

वही योग गुरु बाबा रामदेव से भी कर सकते हैं भेट.. अन्य कार्यक्रम में भी करेंगे शिरकत

 

 

तो हरिद्वार से करेंगे 670 एमपैक्सों के कम्प्युटरीकरण का होगा शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी.. पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सहित कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रहेंगे मौजूद

 

*केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड में विभिन्न योजनाओं का भी शुभारम्भ करेंगे*

ख़बर निकल कर आ रही है कि केंद्रीय गृहमंत्री 31 मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर है. जहां वे गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के 113 वा दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे..
कुलपति प्रोफेसर सुनील कुमार ने हिंदुस्तान को बताया कि दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि छात्र-छात्राओं को उपाधि और मेडल देकर सम्मानित करेंगे…
आपको बता दें कि विश्व विद्यालय की पूर्व में संपन्न हुए दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,गृहमंत्री, विभिन्न शिक्षाविद, प्रतिभाग कर चुके हैं..

वही बताया जा रहा है कि… केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह.. योग गुरु बाबा रामदेव से भी भेंट कर सकते हैं…..साथ ही अन्य कार्यक्रम में भी शिरकत कर सकते हैं
तो वही ऋषिकुल मैदान हरिद्वार से विभिन्न योजनाओं का शुभारम्भ करेंगे
वही इस पूरे कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक व सूबे के अन्य कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे..
बता दे कि उनके उत्तराखंड दौरे के कार्यक्रम की अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है..लेकिन जो कयास लगाए जा रहे हैं.. उसके अनुसार 31 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड में होंगे

यह भी पढ़ें -  Rory Mcilroy just 4-putted for the second time in two days

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *