Sunday, October 25News That Matters



नकल कानून सहित अन्य योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाने को भाजपा का अभियान कल से: चौहान देहरादून 15 फरवरी।

नकल कानून सहित अन्य योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाने को भाजपा का अभियान कल से: चौहान

देहरादून 15 फरवरी।

 

भाजपा नकल विरोधी कानून की उपयोगिता समेत विभिन्न जन कल्याण योजनाओं की जानकारी सामान्य जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 16 फरवरी से एक वृहद अभियान चलाने जा रही है ।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर इस व्यापक अभियान में पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश प्रवक्ता सभी जनपदों में संवाद स्थापित करने हेतु पत्रकार वार्ता के माध्यम से देश के इस सबसे सख्त कानून को लेकर एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विकास के लिए ऐतिहासिक निर्णयों की विस्तार से जानकारी मुहैया कराई जायेगी।

भाजपा मीडिया प्रभारी चौहान ने बताया कि युवाओं की भावनाओं व नियुक्ति प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के कुचक्र को तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पकाल में इस कानून को लागू करवाया, वह प्रशंसनीय एवं उत्साह बढ़ाने वाला है । अब इसके बाद देश के इस सबसे कड़े कानून एवं इससे संबंधित अन्य विषयों की सरल शब्दों में जानकारी युवाओं व आम लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संगठन भी उठाने जा रहा है । इस संवाद कार्यक्रम के तहत 16 फरवरी से 22 फरवरी के मध्य पार्टी द्वारा सुनिश्चित वरिष्ठ पदाधिकारी व नेता प्रदेश प्रवक्ता सभी ज़िला मुख्यालयों में पत्रकार वार्ताओं को संबोधित करेंगे

संगठन द्वारा तय नामों में अल्मोड़ा में प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा नैनीताल (हल्द्वानी), रुद्रपुर मे सुरेश जोशी, चमोली व रुद्रप्रयाग मे कर्नल अजय कोठियाल, हरिद्वार डॉक्टर देवेंद्र भसीन, कोटद्वार व पौड़ी हेमंत द्विवेदी, बागेश्वर श्री बलवंत भौरियाल रुड़की मनवीर सिंह चौहान, देहरादून महानगर विनोद चमोली, ऋषिकेश मधु भट्ट, देहरादून ग्रामीण विनोद सुयाल, काशीपुर विपिन कैंथोला, रानीखेत प्रकाश रावत, पिथौरागढ़ व चंपावत नवीन ठाकुर, उत्तरकाशी सुनीता विद्यार्थी, टिहरी हनी पाठक शामिल है।

यह भी पढ़ें -  चारों धामों में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: डॉ धन सिंह रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *