Sunday, October 25News That Matters



शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग को पुनः शुरू करवाने के लिए बीएड तथा दो वर्षीय डी.एल.एड प्रशिक्षितों में भारी आक्रोश

*शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग को पुनः शुरू करवाने के लिए बीएड तथा दो वर्षीय डी.एल.एड प्रशिक्षितों में भारी आक्रोश*

वर्तमान में गतिमान प्राथमिक शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग को पुनः शुरू करवाने के लिए आज बीएड टीईटी प्रशिक्षित महासंघ के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक शिक्षा निदेशालय में आहूत की गई जिसमे निर्णय लिया गया कि 08 फरबरी को महासंघ का प्रतिनिधि मंडल शिक्षामंत्री से काउंसलिंग शुरू करवाने के वार्ता करेगा यदि शिक्षामंत्री काउंसलिंग शुरू करवाने के लिए ठोस कार्यवाही नही करते है तो बीएड तथा दो वर्षीय डी.एल.एड अभ्यर्थी 09 फरबरी से उग्र आंदोलन करेंगे ।
महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने कहा की राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक प्राथमिक के हजारों पद रिक्त है जिनको भरने के लिए विभाग द्वारा 2018 से 2021 के मध्य 3000 से अधिक पदों पर तीन विज्ञप्तियां जारी की गई थी मगर तीनों भर्तियों की चयन प्रक्रिया को विभाग चार वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अभी तक पूर्ण नही कर सका है जिससे बीएड बेरोजगारों तथा शिक्षक विहीन विद्यालयों में अध्यनरत छात्रों में भारी आक्रोश है ।
महासंघ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने अपने संबोधन में कहा की 08 फरबरी को महासंघ का प्रतिनिधि मंडल शिक्षामंत्री से काउंसलिंग शुरू करने के लिए वार्ता करेगा यदि हमारी मांगों पर त्वरित कार्यवाही नही की गई तो महासंघ मजबूरन उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होगा ।
चमोली से देहरादून पहुंचे बीएड प्रशिक्षित नवल किशोर ने कहा है की गतिमान शिक्षक भर्ती चार वर्षों से माननीय न्यायालय तथा विभागीय कारणों से लंबित होने के कारण अनेक बीएड प्रशिक्षित उम्र की अधिकतम सीमा को पार कर चुके है ऐसे में गतिमान शिक्षक भर्ती ही उनके चयन की एक मात्र उम्मीद की किरण है अतः विभाग को जल्द से जल्द चयन प्रक्रिया को पुनः शुरू किया जाना चाहिए ।
आज की बैठक में अरविंद राणा खजान चौहान राकेश नौटियाल नवल किशोर पूजा गीता आदि उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़ें -  स्पेशल रिपोर्ट : धामी सरकार में विजिलेंस ने 57 ट्रैप कर 68 भ्रष्टाचारियों को भेजा जेल  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *