Saturday, October 24News That Matters



गहरी खाई में गिरी कार, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन ज़ारी

गहरी खाई में गिरी कार, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन ज़ारी

 

आज दिनाँक 17 जनवरी 2023 को  जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी से एसडीआरएफ को सूचित कराया गया कि आगराखाल के पास एक अल्टो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

 

उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से निरीक्षक कविंद्र सजवाण के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

 

घटनास्थल से रेस्क्यू टीम द्वारा बताया गया है कि तहसील नरेंद्रनगर आगरखाल कुसरेला मोटर मार्ग ग्राम सलडोगी के समीप 01 आल्टो कार खाई में गिरने से दुर्घटना ग्रस्त हुई है, जिसमें 03 व्यक्ति सवार थे, जिनकी घटनास्थल पर मृत्यु हो गयी।

1- दीवान सिंह पुत्र सुन्दर सिंह उम्र 52 वर्ष, पता ग्राम फकोट।

2- सतीश सिंह पुत्र जगत सिंह उम्र 37 वर्ष, पता ग्राम कसमोली।

3- कुँवर सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र 57 वर्ष, पता ग्राम आगर।

 

टीम द्वारा उक्त शवों को 200 मीटर गहरी खाई से रोड हेड तक लाया जा रहा है। रेस्क्यू जारी है।

 

यह भी पढ़ें -  एम्स में पहली बार हुआ एक साथ हार्ट के ट्यूमर के अलावा बायपास सर्जरी का सफल ऑप्रेशन , परिजनों ने जताया एम्स प्रशासन का आभार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *