Friday, October 2News That Matters


नव वर्ष पर हम सभी को नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। सभी प्रदेशवासियों के योगदान से उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जायेगा : मुख्यमंत्री धामी

नव वर्ष पर हम सभी को नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना है।  सभी प्रदेशवासियों के योगदान से उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जायेगा : मुख्यमंत्री धामी

 

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में  मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस महानिदेशक  अशोक कुमार के साथ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की।

 

 

सभी ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनायें दी तथा मुख्यमंत्री के दीर्घ जीवन की कामना की

 

मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी को नववर्ष की बधाई दी तथा कामना की कि नववर्ष में सभी की नई ऊर्जा के साथ प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी,   आनंदबर्द्धन, डीजीपी  अशोक कुमार सहित वरिष्ठ आईएएस एवं आईपीएस अधिकारी उपस्थित रहे। वही मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।  मुख्यमंत्री ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा  कि नव वर्ष पर हम सभी को नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों के योगदान से उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जायेगा।

 

यह भी पढ़ें -  महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को फिर दी 20 करोड़ की सौगात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *