Sunday, October 25News That Matters



सुशासन दिवस पर स्वास्थ्य सचिव डाॅ. आर. राजेश कुमार नें यहा लगाई चौपाल ऒर समस्याओं को सुन कर समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया .. पढ़े पूरी ख़बर

सुशासन दिवस पर स्वास्थ्य सचिव डाॅ. आर. राजेश कुमार  नें  यहा लगाई  चौपाल ऒर समस्याओं  को सुन कर समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया .. पढ़े पूरी ख़बर

 

 

केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ  सुदूरवर्ती गांवों में निवासरत ग्रामीणों को उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा सुशासन दिवस के अवसर पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया है जिसमें सरकार द्वारा जनपद हेतु नामित चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डाॅ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में ग्राम क्वांली में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय ग्रामीणों एवं न प्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क आदि समस्याओं को रखा गया जिसमें अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।

आयोजित चौपाल कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान क्वांली संजय चौधरी ने ग्राम क्वांली में खेल मैदान न होने से क्षेत्र में बच्चों को काफी परेशानी हो रही है जिससे खेल मैदान की मांग की गई तथा क्षेत्र में जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा हेतु घेरबाड़ किए जाने की मांग की तथा आयुर्वेदिक चिकित्सालय में चिकित्साधिकारी तथा स्वच्छक की नियुक्ति की तैनाती की मांग की। इसके साथ ही क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को भी दुरस्त करने की मांग की तथा पीएमजीएसवाई द्वारा नवनिर्मित सड़क से क्षेत्र वासियों के भूमि दबान का मुआवजा एवं क्षतिग्रस्त रास्तों को दुरस्त करने की भी मांग की। ग्राम प्रधान जसोली अर्चना चमोली ने जीआईसी चमकोट में दो साल से अंग्रेजी विषय का शिक्षक न होने से काॅलेज में शिक्षक की नियुक्ति की मांग की। इसके साथ ही स्कूल में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के उचित मार्गदर्शन व प्रशिक्षण के लिए कोच तैनात करने की मांग की गई। जसोली विद्यालय में सड़क न होने के कारण छात्र-छात्राओं को आवाजाही में परेशानी होने से सड़क की मांग की गई। दिग्पाल सिंह चौधरी ने गांव से हो रहे पलायन की रोकथाम के लिए बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए गांव में बुजुर्ग पार्क निर्माण की भी मांग की गई। ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में पानी की समस्या से भी अवगत कराया गया तथा पेयजल की समस्या से अवगत कराते हुए पेयजल व्यवस्था सुचारू कराने की भी मांग की गई। श्रीमती माहेश्वरी देवी ने वृद्धावस्था पेंशन लगाने के लिए मांग की गई। शरद सिंह द्वारा बीपीएल कार्ड बनाने की मांग की गई।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने देवप्रयाग के कक्षा 10 की परिषदीय परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं हेतु आयोजित भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2023 में शामिल छात्रों के दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया

ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए सचिव स्वास्थ्य ने ग्रामीणों से कहा कि सरकार की मंशा है कि दुरस्त क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ उपलब्ध कराने तथा ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण कराने के उद्देश्य से सुशासन दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जनपदों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया है जिसके माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का तत्परता से समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों एवंज न प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई गई हैं उनका यथासंभव निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तर की समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है तथा शासन स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार  द्वारा जो भी जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं उन योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक उपलब्ध कराने के लिए इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों द्वारा निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने हेतु आयुष्मान कार्ड नहीं बनाए गए हैं वह अपना आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बना लें इसके लिए उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कैंप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में तैनात आशा, एएनएम को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य संबंधी जानकारी सभी महिलाओं को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए तथा नियमित रूप से सभी गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच कराया जाए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी से भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पारदर्शी नीतियों और जवाबदेही के बल पर उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, खंड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट, प्रधान लदोली  सीता रौथाण सहित जन प्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामवासी मौजूद रहे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *