Saturday, October 24News That Matters



काबीना मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात कर मसूरी टनल के शिलान्यास का समय माँगानितिन गड़करी बोले, मार्च में होगा मसूरी टनल का शिलान्यास

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात कर मसूरी टनल के शिलान्यास का समय माँगानितिन गड़करी बोले, मार्च में होगा मसूरी टनल का शिलान्यास

 

 

 

 

 

देहरादून, 22 दिसंबर।

 

 

 

वीरवार को प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मुलाक़ात कर मसूरी के लिए स्वीकृत 03 किलोमीटर लम्बी टनल के शिलान्यास का समय माँगा। विदित हो कि यह सुरंग आईटीबीपी अकादमी से प्रारंभ होकर आईएएस अकादमी तक जाएगी।

इसके साथ ही, मंत्री जोशी ने नितिन गड़करी कि किमाड़ी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किये जाने का भी अनुरोध किया।

मंत्री जोशी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को अवगत कराते हुए कहा कि देहरादून से किमाड़ी मोटर मार्ग, जो देहरादून – मसूरी मोटर मार्ग के वैकल्पिक मार्ग के तौर पर प्रयोग किया जाता है, को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाये जाने से देहरादून मसूरी मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। चूँकि पहाड़ों की रानी मसूरी में वर्ष भर सैलानियों का आवागमन होता है और अप्रैल से नवम्बर तक गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए भी यह मार्ग यात्रा रूट के तौर पर प्रयोग किया जाता है, अतः ऐसी स्थिति में देहरादून – किमाड़ी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाये जाने से सैलानियों / श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों को लाभ होगा। मंत्री ने कहा कि इस मोटर मार्ग के एक छोर पर देहरादून के शिमला बाईपास चौक तक वर्तमान में एन०एच० है और दूसरे छारे पर मसूरी में सुरंग निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी हैं, जिसे एन०एच० द्वारा बनाया जा रहा है। ऐसी स्थिति लगभग 30 कि०मी० लम्बाई के देहरादून – किमाड़ी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाये जाने से यहां एक ओर देहरादून-मसूरी मोटर मार्ग में यातायात सुचारू रहेगा, वहीं दूसरी ओर नई दिल्ली से देहरादून होते हुए गंगोत्री-यमुनोत्री की यात्रा करने वाले पर्यटकों / श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें -  Skipper again boosted for first England goal after win

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंत्री को आस्वस्थ किया कि मसूरी टनल का शिलान्यास इसी वर्ष मार्च माह में किया जायेगा। उन्होंने किमाड़ी मार्ग को राजमार्ग बनाए जाने पर भी कार्यवाही का आश्वासन दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *