Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड के कोटद्वार रेंज में चारापत्ती लेने गई महिलाओं को हाथी ने दौड़ाया, एक की मौत की दुःखद ख़बर चार घायल

उत्तराखंड के कोटद्वार रेंज में चारापत्ती लेने गई महिलाओं को हाथी ने दौड़ाया, एक की मौत की दुःखद ख़बर  चार घायल

 

 

 

हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

उत्तराखंड के लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के अंतर्गत ग्वालगढ़ बीट के जंगल में लकड़ी बीनने गईं पांच महिलाओं पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी ने कुचलकर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया जबकि जान बचाने के लिए भागीं चार अन्य महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से यहां दहशत बनी हुई है

 

हाथी के हमले में घायल ध्रुवपुर निवासी सुमन देवी ने बताया कि वह गांव की चार अन्य महिलाओं के साथ सुबह करीब 9:00 बजे जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। ध्रुवपुर में निर्माणाधीन पुल से आगे जंगल की ओर बढ़े ही थे कि तभी अचानक झाड़ी से हाथी निकाला और उनपर हमला कर दिया। सभी ने जंगल से बाहर की ओर दौड़ लगा दी। भगदड़ में वह गहरे गड्ढे में गिर गई। अन्य महिलाओं ने भी गिरते पड़ते हुए किसी प्रकार हाथी से जान बचाई लेकिन एक महिला लक्ष्मी चौधरी (48) पत्नी सुनील चौधरी को हाथी ने सूंड़ में लपक लिया और पटक कर पांव से कुचलकर मार डाला।

 

कोटद्वार रेंज अधिकारी अजय ध्यानी ने बताया कि सूचना मिलते ही वन कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और पटाखे छोड़ कर हाथी को वहां से खदेड़ा। इसके बाद लक्ष्मी चौधरी का शव झाड़ियों से बरामद किया गया। बताया कि सुमन देवी (37) पत्नी अजय कुमार, सुनीता जखवाल (40) पत्नी सुनील जखवाल, अनीता देवी (42) पत्नी मुकेश, बागेश्वरी देवी (31) पत्नी कलीराम सभी निवासी ध्रुवपुर कोटद्वार हाथी से बचने के लिए भागते समय गिरकर घायल हो गए। मृतका के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा देने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा आपदाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए अर्ली वार्निंग सिस्टम लागू करने को लेकर भी निर्देश दिए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *