Friday, September 4News That Matters


महाराज का एक्शन, हरकत में आये राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 121 की खराब गुणवत्ता के लिए संबंधित कंपनी पर तय की गयी जिम्मेदारी

महाराज का एक्शन, हरकत में आये राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 121 की खराब गुणवत्ता के लिए संबंधित कंपनी पर तय की गयी  जिम्मेदारी

 

 

 

 

देहरादून। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 121 (309) के किमी0 128.00 से किमी0 158.00 (बीरोंखाल से मझगांव) एवं किमी0 164.00 से किमी0 189.00 (थैलीसैण से सलोनधार) तक मार्ग के पुनः निर्माण एवं सुदृढीकरण कार्य की खराब गुणवत्ता की मीडिया में आई खबरों का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश के बाद विभाग ने 10 मीटर तक डी.बी.एम. की सतह को उखाड़वा दिया है। शीघ्र ही उक्त स्थान पर निर्धारित मोटाई में डी.बी.एम. से पुनः रिलेईंग का कार्य कराया जाएगा।

 

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 121 (309) के किमी0 128.00 से किमी0 158.00 (बीरोंखाल से मझगांव) एवं किमी0 164.00 से किमी0 189.00 (थैलीसैण से सलोनधार) तक मार्ग के पुनः निर्माण एवं सुदृढीकरण का कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 121 (309) के किमी0 156(0-2) वह स्थान है जहां नमी होने के कारण धूप नहीं आने की वजह से डी.बी.एम. की सतह लगभग 10 मीटर तक उखड़ गई थी। ई.पी.सी. मोड के अंतर्गत निर्माण एवं सुदृढीकरण करने वाली संबंधित कंपनी पर इसकी जिम्मेदारी तय की गई।

 

महाराज ने बताया कि 10 मीटर तक उक्त सड़क को जेसीबी ब्रेको लोडर से स्क्रैप कर उखाड़ दिया गया है। अब इस स्थान पर निर्धारित मोटाई में डी.बी.एम. से पुनः  रिलेईंग कार्य के आदेश दिए गए हैं जिस पर शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  मल्लिका खत्री बनी कौलागड़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने की आवश्यकता-धस्माना

महाराज का एक्शन, हरकत में आये राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 121 की खराब गुणवत्ता के लिए संबंधित कंपनी पर तय की गयी जिम्मेदारी

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *