Sunday, October 25News That Matters



यहाँ खाई में गिरा ट्रक, SDRF ने मध्य रात्रि चलाया रेस्क्यू अभियान

*यहाँ खाई में गिरा ट्रक, SDRF ने मध्य रात्रि चलाया रेस्क्यू अभियान*

 

 

रात्रि को 0250 पर SDRF को चौकी ढालवाला से सूचित कराया गया कि  मोहंचट्टी से अंदर ब्रांच रोड पर माला गाऊं,(जनपद  पौड़ी) के पास ट्रक खाई में गिर गया है।

 

उक्त सूचने पर एस डी आर एफ पोस्ट  ढालवाला  से रेस्क्यू टीम मध्य रात्रि ही घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

 

घटना स्थल पर 100 मीटर खाई में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक था। एसडीआरएफ  रेस्क्यू टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में ट्रक तक पहुंच बनाई। ट्रक में एक ही व्यक्ति(ड्राइवर) ही मिला जो गंभीर रूप से घायल था।  जिसको टीम द्वारा स्ट्रेचर के माध्यम से रोड तक लाकर 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया ।

 

 

*SDRF टीम*

1)एस आई सचिन रावत ,

2)आरक्षी किशोर,

3)आरक्षी पंकज,

4)आरक्षी अनूप,

5)आरक्षी शिवम,

6)आरक्षी कृष्णा,

7)आरक्षी अमित

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: घास काट रही महिला पर तेंदुआ का हमला, दर्दनाक मौत; जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *